GK Quiz in Hindi: गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुई थी? | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग-14

GK Quiz in Hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 भीमताल झील भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: उत्तराखंड

Q.2 अद्वैतवाद सिद्धांत के प्रतिपादक कौन हैं?

उत्तर: शंकराचार्य

Q.3 एशिया में सबसे ज्यादा रामसर साइट किस देश में हैं?

उत्तर: भारत

Q.4 1942 में महात्मा गांधी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन किस स्थान से आरंभ किया गया था?

उत्तर: अगस्त क्रांति मैदान

Q.5 किस अम्ल को बैटरी अम्ल भी कहा जाता है, जिसका उपयोग कार की बैटरी में किया जाता है?

उत्तर: सल्फ्यूरिक अम्ल

Q.6 भारत के किस शहर को पूर्व का एथेंस कहा जाता है?

उत्तर: मदुरै

Q.7 ब्लू नील नदी किस झील से निकलती है?

उत्तर: ताना झील

Q.8 लाल चीटियों के डंक में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर: फॉर्मिक अम्ल

Q.9 उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

उत्तर: गोमती

Q.10 किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का आगमन हुआ था?

उत्तर: अशोक

Q.11 दूध का पीएच मान कितना होता है?

उत्तर: 6.6

Q.12 आपातकाल के दौरान संसद, लोकसभा का कार्यकाल एक बार में कितने समय के लिए बढ़ा सकती है?

उत्तर: 1 वर्ष

Q.13 विधानसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होना आवश्यक है?

उत्तर: 25 वर्ष

Q.14 गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुई थी?

उत्तर: बोधगया

Q.15 भारत का कौन सा शहर सबसे पारंपरिक कढ़ाई शैलियों में से एक चिकनकारी के लिए विश्व प्रसिद्ध है?

उत्तर: लखनऊ

Q.16 मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है?

उत्तर: फीमर

Q.17 मेंढक के हृदय में कितने कक्ष होते हैं?

उत्तर: 3

Q.18 संविधान का कौन सा अनुच्छेद भेदभाव पर रोक लगाता है?

उत्तर: अनुच्छेद 15

Q.19 विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: अफ्रीका

Q.20 खैबर दर्रे से कौन से देश जुड़े हैं?

उत्तर: अफगानिस्तान और पाकिस्तान

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

रिटायर्ड आउट क्या है? IPL में पहली बार किस खिलाड़ी ने किया था इस नियम का इस्तेमाल, जानें यहांभारतीय नागरिकता के नियम | कैसे हासिल की जा सकती है भारत की नागरिकता ?
किन परिस्थितियों में बना भारत का संविधान, क्या है इसकी मूल अवधारणा ?भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के उद्विकास में पिंगली वेंकैया का योगदान | जानिए किस प्रकार से तिरंगे को दिया गया अंतिम रूप
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय