Gk Quiz in hindi: संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग–21

Gk Quiz in hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 मानव का वैज्ञानिक नाम क्या है?

उत्तर: होमो सेपियंस

Q.2 साल किस महीने में विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह मनाया जाता है?

उत्तर: फरवरी

Q.3 गौतम बुद्ध का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर: लुंबिनी

Q.4 प्रारंभिक बौद्ध धर्म-ग्रंथों की रचना किस भाषा में की गई थी?

उत्तर: पाली भाषा में

Q.5 पंक्तियों को अद्भुत ढंग से पहचानने वाले गुण को कौन सी कुंजी कहा जाता है?

उत्तर: प्राथमिक

Q.6 संसद के दोनों सदनों के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण किस अनुच्छेद के अंतर्गत प्रस्तुत किया जाता है?

उत्तर: अनुच्छेद 112

Q.7 आधुनिक वर्गीकरण का पिता किसे कहा जाता है?

उत्तर: लीनियस

Q.8 संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर: लोकसभा अध्यक्ष

Q.9 कालबेलिया लोक नृत्य किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर: राजस्थान

Q.10 श्रीशैलम बांध किस नदी पर स्थित है?

उत्तर: कृष्णा

Q.11 धूपगढ़ की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?

उत्तर: मध्य प्रदेश

Q.12 आनंदमठ उपन्यास की रचना किसके द्वारा की गई है?

उत्तर: बंकिम चंद्र चटर्जी

Q.13 प्रतिबल का SI मात्रक क्या होता है?

उत्तर: पास्कल

Q.14 नृत्य और संबंधित विषयों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कलाश्रम नामक संस्थान की स्थापना किसके द्वारा की गई?

उत्तर: बिरजू महाराज

Q.15 जल चक्र में कौन सी प्रक्रिया पौधों द्वारा जलवाष्प निर्मित करती है?

उत्तर: वाष्पोत्सर्जन

Q.16 महात्मा गांधी ने सन 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन कहां से आरंभ किया था?

उत्तर: साबरमती आश्रम

Q.17 मुगल वंश का प्रथम सम्राट कौन था?

उत्तर: बाबर

Q.18 प्रसिद्ध यात्री और लेखक मोहम्मद इब्नबतूता, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में भारत सहित कई देशों का भ्रमण किया, वे किस देश के निवासी थे?

उत्तर: मोरक्को

Q.19 क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का गौरव किसे प्राप्त है?

उत्तर: सचिन तेंदुलकर

Q.20 पुरुषों की हॉकी में अधिकतम ओलंपिक स्वर्ण पदक किस देश ने जीते हैं?

उत्तर: भारत

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

हाइपरसोनिक मिसाइल क्या होती है और कितने प्रकार की होती है? विश्व के देशों के पास हाइपरसोनिक मिसाइल की स्थितिरॉलेट एक्ट 1919 | Rowlatt Act | रॉलेट एक्ट और जलियांवाला बाग हत्याकांड का संबंध
गौतम अदाणी ने इजरायल के जिस हाइफा पोर्ट के टेंडर को हासिल किया है, उसका हाइफा युद्ध से है संबंध, जिसमें हजारों भारतीय सैनिक हुए थे शहीदगोल्डन बिलियन थ्योरी | क्या है गोल्डन बिलियन थ्योरी ? जानिए सबकुछ………
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय