Gk Quiz in hindi: अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाला पहला व्यक्ति कौन था? | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग–22

Gk Quiz in hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 जादूगोड़ा यूरेनियम खदान किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: झारखंड

Q.2 महात्मा गांधी और लॉर्ड इरविन के बीच किस वर्ष गांधी-इरविन संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे?

उत्तर: 1931

Q.3 किस समिति ने कृषि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) उत्पादन की भारित औसत लागत से कम से कम 50% अधिक होने की सिफारिश की थी?

उत्तर: एम.एस. स्वामीनाथन

Q.4 हड़प्पा स्थल ‘रंगपुर’ वर्तमान में किस भारतीय राज्य में स्थित है?

उत्तर: गुजरात

Q.5 राज्यसभा के सदस्य कितने वर्षों के लिए निर्वाचित किए जाते हैं?

उत्तर: 6 वर्ष

Q.6 कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?

उत्तर: स्लीडन और स्वान

Q.7 महात्मा गांधी ने किस आंदोलन से भारतीय राजनीति में प्रवेश किया?

उत्तर: चंपारण आंदोलन

Q.8 यदि देश का 20% या इससे अधिक क्षेत्र मानसून के मौसम में वर्षा की कमी से ग्रस्त हो जाता है, तो उसे क्या कहते हैं?

उत्तर: सूखा वर्ष

Q.9 हड़प्पा सभ्यता की खोज कब हुई थी?

उत्तर: 1921 ईस्वी में

Q.10 आधुनिक डिजिटल कंप्यूटरों में किस पद्धति का उपयोग किया जाता है?

उत्तर: द्विआधारी अंक पद्धति

Q.11 कोशिका कितने प्रकार की होती है?

उत्तर: 4

Q.12 राजस्थान नहर में पानी किस नदी से आता है?

उत्तर: सतलज

Q.13 लंबी दूरी के वायरलेस संचार के लिए कौन सी तरंगे आवश्यक होती हैं?

उत्तर: रेडियो तरंगे

Q.14 इंसुलिन की खोज किसने की थी?

उत्तर: फ्रेडरिक बैंटिंग

Q.15 अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाला पहला व्यक्ति कौन था?

उत्तर: यूरी गागरिन

Q.16 नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन थे?

उत्तर: रविंद्र नाथ टैगोर

Q.17 खजुराहो भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

Q.18 जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था?

उत्तर: 1945

Q.19 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल कितने स्थायी सदस्य हैं?

उत्तर: 5

Q.20 भूदान आंदोलन की शुरुआत किसने की थी?

उत्तर: विनोबा भावे

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

क्यों हुआ था प्रथम विश्व युद्ध ? जानें पूरा इतिहास और कहानी, आसान भाषा मेंप्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों हुआ था शामिल ? जानें कारण
क्या आप जानते हैं, राजस्थान की दो रियासतों के बीच एक तरबूज के लिए हो गई थी लड़ाई, जिसे “मतीरे की राड़” नाम से जाना जाता हैचाय की खोज कहां व कैसे हुई ? जानिए, चाय के चक्कर में अंग्रेजों ने किस प्रकार से दो देशों का इतिहास बदल डाला !!!
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय