भूमध्य सागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीप (Major European Islands in the Mediterranean Sea)

भूमध्य सागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीप और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न........

आज के इस लेख में हम भूमध्य सागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीप (Major European Islands in the Mediterranean Sea) और उनसे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

भूमध्य सागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीप (Major European Islands in the Mediterranean Sea)

भूमध्य सागर का विस्तार यूरोप के दक्षिण में है। इस सागर में यूरोप के अनेक द्वीप हैं, जिनमें पूर्व से पश्चिम की ओर प्रमुख द्वीप हैं: साइप्रस, रोड्ज, क्रीट, कार्फू, माल्टा, सिसिली, सार्डिनिया, कॉर्सिका और बैलिएरिक। इनमें से साइप्रस और माल्टा को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा हासिल है, जबकि रोड्ज, क्रीट और कार्फू द्वीप ग्रीस के अधीन हैं। सिसिली और सार्डिनिया की बात करें, तो ये इटली के क्षेत्र में हैं। ये दोनों क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों में बाकियों से बड़े हैं, वहीं कॉर्सिका पर फ्रांस का नियंत्रण है तथा बैलिएरिक स्पेन के क्षेत्राधिकार में है।

बैलिएरिक द्वीप के उत्तर-पश्चिम में बैलिएरिक सागर स्थित है, जबकि सार्डिनिया, कॉर्सिका, सिसिली और इटली के मध्य टिरहेनियन सागर स्थित है। वहीं, कार्फू के पश्चिम में आयोनियन सागर का विस्तार है।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि स्वेज कैनाल के माध्यम से भूमध्य सागर किस सागर से जुड़ता है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: भूमध्य सागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीप कौन से हैं?

उत्तर: भूमध्य सागर का विस्तार यूरोप के दक्षिण में है। इस सागर में यूरोप के अनेक द्वीप हैं, जिनमें पूर्व से पश्चिम की ओर प्रमुख द्वीप हैं: साइप्रस, रोड्ज, क्रीट, कार्फू, माल्टा, सिसिली, सार्डिनिया, कॉर्सिका और बैलिएरिक।

प्रश्न: यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में कौन सा सागर स्थित है?

उत्तर: भूमध्य सागर।

प्रश्न: भूमध्य सागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीपों में से कौन से द्वीप स्वतंत्र राष्ट्र हैं?

उत्तर: साइप्रस और माल्टा।

प्रश्न: भूमध्य सागर में स्थित रोड्ज, क्रीट और कार्फू द्वीप किस यूरोपीय देश के अधीन हैं ?

उत्तर: ग्रीस।

प्रश्न: भूमध्य सागर में स्थित सिसिली और सार्डिनिया द्वीप किस यूरोपीय देश के अधीन हैं ?

उत्तर: इटली।

प्रश्न: भूमध्य सागर में स्थित कॉर्सिका द्वीप किस देश के नियंत्रण में है?

उत्तर: फ्रांस।

प्रश्न: भूमध्य सागर में स्थित बैलिएरिक द्वीप किस देश के नियंत्रण में है?

उत्तर: स्पेन।

प्रश्न: भूमध्य सागर से कितने देशों की सीमा लगती है?

उत्तर: उत्तर: 21 देशों की (स्पेन, फ्रांस, इटली, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, मॉन्टेनीग्रो, अल्बानिया, ग्रीस, तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजराइल, फिलिस्तीन, मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया और मोरक्को)

प्रश्न: 3 महाद्वीपों को जोड़ने वाला सागर कौन सा है?

उत्तर: भूमध्य सागर 3 महाद्वीप यूरोप, अफ्रीका और एशिया को जोड़ने वाला सागर है।

प्रश्न: स्वेज कैनाल के माध्यम से भूमध्य सागर किस सागर से जुड़ता है?

उत्तर: लाल सागर।

यह भी पढ़े:

सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) | सर्वाइकल कैंसर होने के कारण, लक्षण, बचाव, इलाज और वैक्सीनेशनसिनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सिनाई प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
यूरोप के प्रमुख द्वीप (Major European Islands) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूरोप के प्रमुख द्वीपों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नउंगावा प्रायद्वीप (Ungava Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उंगावा प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
गोल्डन बिलियन थ्योरी | क्या है गोल्डन बिलियन थ्योरी ? जानिए सबकुछ………क्या आप जानते हैं, नमस्ते और नमस्कार में क्या है अंतर ? जानें आसान भाषा में….

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय