आज के इस लेख में हम असम के प्रमुख वन्यजीव अभयारण्यों में से एक पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (Pobitora Wildlife Sanctuary) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं……
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (Pobitora Wildlife Sanctuary)
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य असम राज्य के गुवाहाटी शहर के पूर्व में लगभग 45 किलोमीटर दूर मोरीगांव ज़िले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। यह कुल 48.81 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यह अभ्यारण एक सींग वाले या भारतीय गैंडों के लिए घास के मैदान या आद्रभूमि आवास प्रदान करता है, इसलिए इसे एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण के लिए जाना जाता है।
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य का केवल 16 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र 90 से ज्यादा गैंडों का आवास स्थल है। यही वजह है कि इतने कम क्षेत्रफल में 90 से ज्यादा गैंडों का रहना इस अभयारण्य को गैंडों के निवास लिए दुनिया के उच्चतम जनसंख्या घनत्व वाला अभयारण्य बनाता है। हालांकि, यहां एशियाई भैसों, फिशिंग कैट, तेंदूए, जंगली भालू, जंगली सुअर, चीनी पैंगोलिन और पक्षियों की भी बड़ी आबादी मौजूद है।
सर्दियों के मौसम में पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के हजारों जलप्रपात आर्द्रभूमि को रोमांचित करते हैं, इस वजह से यह अभयारण्य सर्दियों में पक्षियों के लिए स्वर्ग बन जाता है। इसे वन्यजीव अभ्यारण का दर्जा 1998 में दिया गया। इससे पहले इसे 1971 में एक आरक्षित जंगली क्षेत्र का दर्जा हासिल था।
अभ्यारण के आसपास का पूरा क्षेत्र ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के मैदान में स्थित है। कुल मिलाकर यह अभ्यारण ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के मैदान में स्थित है। ब्रह्मपुत्र नदी अभ्यारण के उत्तर से गुजरती है, जबकि दक्षिण-पश्चिम से कोपिली नदी गुजरती है। यह अभ्यारण कई छोटी पहाड़ियों से भी घिरा है, इनमें: कसासिला, हातिमुरिया, बोहा, कार्डिया, कामरपुर, मिटोनी, गोवर्धन और पनबारी पहाड़ी प्रमुख हैं। पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य को तीन अलग-अलग श्रेणियां में विभाजित किया जा सकता है: घास का मैदान, वन और जल निकाय।
आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को पहले किस नाम से जाना जाता था ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।
FAQ:
प्रश्न: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है?
उत्तर: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य असम राज्य के गुवाहाटी शहर के पूर्व में लगभग 45 किलोमीटर दूर मोरीगांव ज़िले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है।
प्रश्न: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य किस लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: यह अभ्यारण एक सींग वाले या भारतीय गैंडों के लिए घास के मैदान या आद्रभूमि आवास प्रदान करता है, इसलिए इसे एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण के लिए जाना जाता है।
प्रश्न: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य को वन्यजीव अभयारण्य का दर्जा कब दिया गया?
उत्तर: इसे वन्यजीव अभ्यारण का दर्जा 1998 में दिया गया। इससे पहले इसे 1971 में एक आरक्षित जंगली क्षेत्र का दर्जा हासिल था।
प्रश्न: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के उत्तर से कौन सी नदी गुजरती है?
उत्तर: अभ्यारण के आसपास का पूरा क्षेत्र ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के मैदान में स्थित है। कुल मिलाकर यह अभ्यारण ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के मैदान में स्थित है। ब्रह्मपुत्र नदी अभ्यारण के उत्तर से गुजरती है, जबकि दक्षिण-पश्चिम से कोपिली नदी गुजरती है।
प्रश्न: किस अभयारण्य का पूरा क्षेत्र ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के मैदान में स्थित है?
उत्तर: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य का।
प्रश्न: भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
उत्तर: जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान।
प्रश्न: दुधवा राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश।
प्रश्न: भारत में कुल कितने वन्यजीव अभ्यारण्य हैं?
उत्तर: 573
प्रश्न: भारत के किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में सबसे अधिक वन्यजीव अभ्यारण्य हैं?
उत्तर: केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप।
प्रश्न: जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को पहले किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर: हैली राष्ट्रीय उद्यान।
यह भी पढ़े:
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।