आज के इस लेख में हम कुमा-मैनिक डिप्रेशन (Kuma-Manych Depression) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं……
कुमा-मैनिक डिप्रेशन (Kuma-Manych Depression)
कुमा-मैनिक डिप्रेशन दक्षिण-पश्चिमी रूस में एक जियोलॉजिकल डिप्रेशन है। इसे अक्सर एशिया और यूरोप के बीच की प्राकृतिक सीमा के तौर पर भी देखा जाता है। इसका नाम कुमा और मैंच या मैनिक नदियों के नाम पर रखा गया है। यह उत्तर में रूसी मैदान को दक्षिण में सिस्कोकेशिया के क्षेत्र से अलग करता है। इसके पूर्व में कैस्पियन सागर का विस्तार है, जबकि पश्चिम में इससे अजोव सागर का पूर्वी सिरा लगता है। उत्तर में एक ओर से वोल्गा नदी, जबकि दूसरी ओर से डॉन नदी गुजरती है। वहीं, दक्षिण में एक ओर से क्यूबन नदी और दूसरी तरफ से तेरेक नदी बहती है।
मैन्च-गुडिलो झील इसके बीच वाले हिस्से में स्थित है। रोस्तोव नेचर रिजर्व इस डिप्रेशन के भीतर स्थित है। पंख वाली घास और अन्य अर्द्ध शुष्क प्रकार की वनस्पतियां आमतौर पर यहां पाई जाती हैं।
आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय कौन-सा है????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।
FAQ:
प्रश्न: कुमा-मैनिक डिप्रेशन कहां स्थित है?
उत्तर: कुमा-मैनिक डिप्रेशन दक्षिण-पश्चिमी रूस में एक जियोलॉजिकल डिप्रेशन है।
प्रश्न: कुमा-मैनिक डिप्रेशन की सीमा?
उत्तर: इसके पूर्व में कैस्पियन सागर का विस्तार है, जबकि पश्चिम में इससे अजोव सागर का पूर्वी सिरा लगता है।
प्रश्न: किसे अक्सर एशिया और यूरोप के बीच की प्राकृतिक सीमा के तौर पर भी देखा जाता है?
उत्तर: कुमा-मैनिक डिप्रेशन को।
प्रश्न: कुमा-मैनिक डिप्रेशन के बीचों-बीच कौन सी झील स्थित है?
उत्तर: मैन्च-गुडिलो झील।
प्रश्न: रोस्तोव नेचर रिजर्व कहां स्थित है?
उत्तर: कुमा-मैनिक डिप्रेशन में।
प्रश्न: कुमा-मैनिक डिप्रेशन में किस तरह की वनस्पति पाई जाती है?
उत्तर: पंख वाली घास और अन्य अर्द्ध शुष्क प्रकार की वनस्पतियां आमतौर पर यहां पाई जाती हैं।
प्रश्न: कैस्पियन सागर की सीमा कितने देशों से लगती है?
उत्तर: 5 (रूस, अज़रबैजान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान और कजाकिस्तान)
प्रश्न: दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन-सी है?
उत्तर: कैस्पियन सागर।
प्रश्न: विश्व का सर्वाधिक खारा सागर कौन सा है?
उत्तर: मृत सागर।
प्रश्न: दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय कौन-सा है?
उत्तर: कैस्पियन सागर।
यह भी पढ़े:
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।