पॉइंट निमो (Point Nemo) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पॉइंट निमो से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

पॉइंट निमो (Point Nemo) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न.........

आज के इस लेख में हम पॉइंट निमो (Point Nemo) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

पॉइंट निमो (Point Nemo)

दोस्तों, धरती पर एक ऐसा स्थान है, जो चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। यहां पर ना कोई इंसान है और ना ही कोई वनस्पति। सबसे खास बात यह है कि इस जगह पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। समुद्र के बीचो-बीच स्थित इस स्थान को समुद्र का केंद्र माना जाता है। दरअसल, इस स्थान को पॉइंट निमो कहते हैं। यह स्थान प्रशांत महासागर में स्थित है। इसकी खोज साल 1992 में हर्वोज लुकातेला नामक एक कनाडाई सर्वे इंजीनियर ने की थी। यह दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और न्यूजीलैंड के बीच स्थित है।

इस पॉइंट के निकटतम भू-भाग हैं: उत्तर में पिटकेर्न द्वीप समूह, उत्तर-पूर्व में ईस्टर द्वीप समूह और दक्षिण में अंटार्कटिका के तट पर स्थित माहेर द्वीप। इंसानों की आबादी से हजारों किलोमीटर दूर स्थित इस जगह पर जाना आसान नहीं है। यह धरती की सबसे सुनसान जगहों में से एक है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक भी अभी तक यहां पर पहुंच नहीं सके हैं। पॉइंट निमो को ‘दुर्गमता का महासागरीय ध्रुव’ भी कहा जाता है। फिलहाल वैज्ञानिकों द्वारा इस जगह का इस्तेमाल सैटलाइटों के कबाड़ को इकट्ठा करने के लिए किया जाता है। इस जगह पर हजारों किलोमीटर में सैटलाइटों का मलवा पड़ा होता है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: पॉइंट निमो कहां स्थित है?

उत्तर: पॉइंट निमो, प्रशांत महासागर में दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और न्यूजीलैंड के बीच स्थित है।

प्रश्न: समुद्र का केंद्र किसे माना जाता है?

उत्तर: पॉइंट निमो। (पॉइंट निमो धरती पर एक ऐसा स्थान है, जो चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। यहां पर ना कोई इंसान है और ना ही कोई वनस्पति। सबसे खास बात यह है कि इस जगह पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। समुद्र के बीचो-बीच स्थित इस स्थान को समुद्र का केंद्र माना जाता है।)

प्रश्न: पॉइंट निमो की खोज किसने की थी?

उत्तर: इसकी खोज साल 1992 में हर्वोज लुकातेला नामक एक कनाडाई सर्वे इंजीनियर ने की थी।

प्रश्न: पॉइंट निमो के निकटतम भू-भाग?

उत्तर: इस पॉइंट के निकटतम भू-भाग हैं: उत्तर में पिटकेर्न द्वीप समूह, उत्तर-पूर्व में ईस्टर द्वीप समूह और दक्षिण में अंटार्कटिका के तट पर स्थित माहेर द्वीप।

प्रश्न: ‘दुर्गमता का महासागरीय ध्रुव’ किसे कहा जाता है?

उत्तर: ‘दुर्गमता का महासागरीय ध्रुव’ पॉइंट निमो को कहा जाता है, क्योंकि इंसानों की आबादी से हजारों किलोमीटर दूर स्थित इस जगह पर जाना आसान नहीं है। यह धरती की सबसे सुनसान जगहों में से एक है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक भी अभी तक यहां पर पहुंच नहीं सके हैं।

यह भी पढ़े:

यमन (Yemen) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यमन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नगाजा पट्टी (Gaza Strip) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गाजा पट्टी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
दक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नअनातोलिया (Anatolia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनातोलिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
अरब प्रायद्वीप (Arabian Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अरब प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नलेबनान (Lebanon) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लेबनान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय