MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-3

आज के इस लेख में हम मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK Questions in Hindi) से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP GK के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP GK in Hindi, MP GK Test, MP GK Book, MP GK Mock Test, MP GK Online Test, MP GK MCQ, MP GK MCQ in Hindi, MP GK Quiz)

वस्तुनिष्ठ मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान (Objective MP GK Questions in Hindi)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (General Knowledge & General Studies) पूछा ही जाता है। यहां तक की दिन-प्रतिदिन सिलेबस में इसकी हिस्सेदारी बढ़ती ही जा रही है। इस लिहाज से एग्जाम में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन में पकड़ मजबूत रखना बहुत ही आवश्यक है।

इसी सिलसिले में अगर आप मध्य प्रदेश की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, चाहे वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा हो या व्यापम से संबंधित कोई प्रतियोगी परीक्षा हो……, कुल मिलाकर मध्य प्रदेश कि कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो। जैसे………

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी)
  • पीएसयू
  • मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
  • रेलवे
  • बैंक
  • एमपी व्यापम
  • एमपी पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
  • एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड
  • राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश
  • राजधानी परियोजना प्रशासन, मध्य प्रदेश
  • औद्योगिक केंद्र विकास निगम लिमिटेड
  • ई-कोषागार वित्त विभाग, मध्य प्रदेश
  • इको-पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल
  • आवास एवं पर्यावरण विभाग
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, म.प्र
  • पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड मध्य प्रदेश (ट्रेड कंपनी)
  • राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरवीयूएल), मध्य प्रदेश
  • इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी), मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवा
  • मप्र पुलिस विभाग
  • मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम (एमपीटीबीसी)

इनमें से अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ पर जो मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी उपलब्ध कराई जा रही है, वह मध्य प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सटीक रामबाण सिद्ध होने वाली है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न – 20 Important Questions of MP GK

Q.1 प्रेमसाही शैलाश्रय मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: नरसिंहपुर

Q.2 सतकुंडा शैलाश्रय मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: रायसेन

Q.3 सारो-मारो की गुफाएं मध्य प्रदेश में कहां अवस्थित हैं?

उत्तर: पानगुड़ारिया (सीहोर)

Q.4 अकाबरी पुरापाषाणयुगीन स्थल मध्य प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर: सीधी

Q.5 अमखेरा पुरापाषाणयुगीन स्थल मध्य प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर: रायसेन

Q.6 उल्दन पुरापाषाणयुगीन स्थल मध्य प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर: सागर

Q.7 इंद्रगढ़ पुरापाषाणयुगीन स्थल मध्य प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर: मंदसौर

Q.8 “आवरा” पुरातत्व स्थल किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर: चंबल नदी

Q.9 मध्य प्रदेश का वह पुरातात्विक स्थल जहाँ पर मिट्टी के खिलौने, शंख की बनी चूड़ियां, हाथी दांत से बनी मातृदेवी की आकृति प्राप्त हुई है?

उत्तर: आवरा

Q.10 मध्य प्रदेश का वह पुरातात्विक स्थल जहाँ पर हाथी दांत की चूड़ियां, देवालय क्षेत्र एवं लोहास्त्रों के नुकीले अग्रभाग प्रमुखता से प्राप्त हुए हैं?

उत्तर: इंद्रगढ़ (मंदसौर)

Q.11 मध्य प्रदेश का सबसे प्राचीन नगर कौन सा है?

उत्तर: उज्जैयिनी (उज्जैन)

Q.12 उज्जैयिनी की ऐतिहासिक जानकारी किस स्तूप से प्राप्त होती है?

उत्तर: गढ़कालिका स्तूप

Q.13 महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग किस नदी के तट पर स्थित है?

उत्तर: क्षिप्रा नदी

Q.14 उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर कौन सा ज्योतिर्लिंग स्थित है?

उत्तर: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

Q.15 मध्य प्रदेश की संस्कृति राजधानी किसे कहा जाता है?

उत्तर: उज्जैन

Q.16 मध्य प्रदेश की संस्कार राजधानी किसे कहा जाता है?

उत्तर: जबलपुर

Q.17 मध्यप्रदेश में वैश्य टेकरी, कुम्हार टेकरी एवं कंकर टेकरी (पल्लेवाली टेकरी) कहां स्थित है?

उत्तर: उज्जैन

Q.18 मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल उज्जैन में वैश्य टेकरी का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ?

उत्तर: मौर्य सम्राट अशोक

Q.19 मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल उज्जैन में वैश्य टेकरी का निर्माण मौर्य सम्राट अशोक के शासनकाल में किसके द्वारा करवाया गया था?

उत्तर: वैश्य पुत्री सेट्टिधीता

Q.20 “आवरा” पुरातत्व स्थल मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मंदसौर

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-4

MP GK: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर | भाग-2MP GK: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर | भाग-1
रासायनिक हथियार क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक हथियार का इतिहासटैम्पोन टैक्स (Tampon Tax) क्या है? | मासिक गरीबी (Period Poverty)

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय