MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-51

MP Police GK Questions and Answers in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्य प्रदेश के किस जिले में मृदा अपरदन की समस्या सबसे अधिक है?

उत्तर: मुरैना

Q.2 महारानी लक्ष्मी बाई की समाधि कहां है?

उत्तर: ग्वालियर

Q.3 मध्यप्रदेश में सर्वाधिक लंबाई वाला राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?

उत्तर: राष्ट्रीय राजमार्ग – 3

Q.4 मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: 1 नवंबर 1956

Q.5 मध्यप्रदेश और गुजरात की संयुक्त परियोजना कौन सी है?

उत्तर: नर्मदा घाटी

Q.6 मध्य प्रदेश की उत्तर से दक्षिण तक की लंबाई कितनी है?

उत्तर: 605 किलोमीटर

Q.7 मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार जिन्हें एक भारतीय आत्मा के नाम से भी पुकारा जाता है?

उत्तर: माखनलाल चतुर्वेदी

Q.8 मध्यप्रदेश के किस शहर में दो विश्वविद्यालय हैं?

उत्तर: जबलपुर

Q.9 मध्यप्रदेश में रामगढ़ (मंडला) की रानी ने किसके साथ युद्ध किया था?

उत्तर: अंग्रेजों के साथ

Q.10 मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की लंबाई कितनी है?

उत्तर: 1077 किलोमीटर

Q.11 मध्यप्रदेश की इस नगरी को पौधों की नगरी कहा जाता है?

उत्तर: सांची

Q.12 भर्तृहरि की गुफाओं का निर्माण किस वंश के शासकों ने करवाया था?

उत्तर: परमार वंश

Q.13 काला सीसा और प्लेम्बगो किस खनिज को कहा जाता है?

उत्तर: ग्रेफाइट

Q.14 अगस्त 2003 में अशोकनगर जिले को किस जिले से अलग करके बनाया गया था?

उत्तर: गुना

Q.15 जलोढ़ मिट्टी की उर्वरता होती है?

उत्तर: अधिक

Q.16 मध्य प्रदेश के किस जिले में अशोक के शिलालेख मिले हैं?

उत्तर: दतिया

Q.17 बांधवगढ़ का किला मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: रीवा

Q.18 मध्यप्रदेश में सर्वाधिक तालाबों से सिंचाई वाला जिला कौन सा है?

उत्तर: बालाघाट

Q.19 काठी, मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र का लोकप्रिय लोक नृत्य है?

उत्तर: निमाड़ क्षेत्र

Q.20 मध्यप्रदेश के वनों में सबसे ज्यादा वृक्ष कौन सा पाया जाता है?

उत्तर: सागौन

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-52

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-50MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-49
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-48MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-47
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय