MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-50

MP Police GK Questions | Part-50

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्यप्रदेश के बीच से गुजरने वाली कर्क रेखा किस नदी के समांतर होकर गुजरती है?

उत्तर: नर्मदा नदी

Q.2 कर्क रेखा मध्यप्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?

उत्तर: 14 जिलों से

Q.3 मध्यप्रदेश का सर्वप्रथम पूर्ण साक्षर जिला कौन सा है?

उत्तर: इंदौर

Q.4 जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: मंडला

Q.5 कौन सी नदी मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा बनाती है?

उत्तर: गोदावरी

Q.6 मध्य प्रदेश के एकमात्र किस जिले में अफीम का उत्पादन होता है?

उत्तर: मंदसौर

Q.7 मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा है?

उत्तर: दूधराज

Q.8 मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था का कौन सा ढांचा अपनाया गया है?

उत्तर: त्रि-स्तरीय

Q.9 मध्य प्रदेश के किस शहर को मध्य भारत की मुंबई की संज्ञा दी जाती है?

उत्तर: इंदौर

Q.10 मध्य प्रदेश के किस जिले में जैन धर्मावलंबियों का तीर्थं बावनगजा स्थित है?

उत्तर: बड़वानी

Q.11 मध्य प्रदेश के किस जिले में राज्य का प्रथम पर्यटन नगर बनाया गया है?

उत्तर: शिवपुरी

Q.12 मध्य प्रदेश रेलवे का प्रमुख जंक्शन इटारसी मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: होशंगाबाद

Q.13 मध्य प्रदेश में जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र कौन सा है?

उत्तर: मध्यप्रदेश का उत्तरी-पश्चिमी भाग

Q.14 मध्य प्रदेश के सर्वाधिक क्षेत्र में कौन सी फसल बोई जाती हैं?

उत्तर: धान

Q.15 मध्य प्रदेश की कौन सी जनजाति कंपनी को राजपूत मानती है?

उत्तर: कोरकू

Q.16 मध्यप्रदेश में बालाघाट का मलाजखंड क्षेत्र किस खनिज का उत्पादन करता है?

उत्तर: मैंगनीज़

Q.17 मध्य प्रदेश उत्सव प्रति वर्ष नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है, इस उत्सव की शुरुआत कब की गई थी?

उत्तर: 1981

Q.18 मध्यप्रदेश के किस दुर्ग को भारत का जिब्राल्टर की संज्ञा प्रदान की गई है?

उत्तर: ग्वालियर

Q.19 मध्य प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा ग्राम कौन सा है?

उत्तर: कस्तूरबाग्राम (इंदौर)

Q.20 कौन सी नदी मध्य प्रदेश की उत्तरी सीमा बनाती है?

उत्तर: चंबल नदी

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-51

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-49MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-48
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-47MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-46
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय