MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-53

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 कौन–से राष्ट्रपति अपने पद पर दो बार कार्यकाल पर कार्यरत थे?

उत्तर: डॉ राजेन्द्र प्रसाद

Q.2 भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन सबसे पहले किसने किया था?

उत्तर: दादा भाई नौरोजी

Q.3 भारतीय राजनीति का पितामह किसे कहा जाता है?

उत्तर: दादा भाई नौरोजी

Q.4 राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर: 25 जनवरी

Q.5 कौन सा समाचार पत्र भारत का पहला हिंदी समाचार पत्र था?

उत्तर: उदन्त मार्तण्ड

Q.6 भारत का पहला हिंदी समाचार पत्र कब निकाला गया था?

उत्तर: 1826

Q.7 संवैधानिक उपचारों का अधिकार किसके तहत आता है?

उत्तर: मौलिक अधिकार

Q.8 नागरिक सेवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली के सिद्धांत को कब स्वीकारा गया था?

उत्तर: 1853 में

Q.9 उस वाहिका का नाम क्या है, जो आमाशय से यकृत में पोषायुक्त रक्त देती है?

उत्तर: यकृत प्रवेशद्वार शिरा

Q.10 एलोरा के मंदिरों का निर्माण किन शासकों द्वारा कराया गया था?

उत्तर: राष्ट्रकूट

Q.11 कौन सा अनुच्छेद विधि के समक्ष समता के अधिकार से संबंधित है?

उत्तर: अनुच्छेद 14

Q.12 मध्य प्रदेश रेलवे का प्रमुख जंक्शन इटारसी, मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: होशंगाबाद

Q.13 मध्य प्रदेश का एकमात्र गांजा उत्पादक जिला कौन सा है?

उत्तर: खरगोन

Q.14 संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था?

उत्तर: डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

Q.15 राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है?

उत्तर: संसद और राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य

Q.16 राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव किसके द्वारा कराया जाता है?

उत्तर: भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा

Q.17 राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी की आयु कम से कम कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: 35 वर्ष

Q.18 वंदे मातरम गीत किसके द्वारा लिखा गया था?

उत्तर: बंकिमचंद्र चटर्जी

Q.19 राष्ट्रकूट साम्राज्य का प्रवर्तक कौन था?

उत्तर: दन्तिदुर्ग

Q.20 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो के मंदिरों का निर्माण किस वंश के शासकों ने कराया था?

उत्तर: चंदेल वंश

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-52MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-51
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-50MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-49
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय