गुड फ्राइडे समझौता क्या है? गुड फ्राइडे समझौते का विश्लेषण……

Good Friday Agreement

Good Friday Agreement: आज के इस लेख में हम अपने 25 वर्ष पूर्ण करने वाले समझौते, गुड फ्राइडे समझौते के बारे में जानेंगे, जिसे द ट्रबल्स के नाम से भी जाना जाता है।

तो आइए जानते हैं…….

चर्चा में क्यों?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुड फ्राइडे समझौते की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट का दौरा किया। इसकी वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए आने वाले नेताओं में जो बाइडेन के अलावा वर्तमान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री बर्टी अहर्न शामिल हुए।

गुड फ्राइडे समझौते की पृष्ठभूमि – Background of the Good Friday Agreement

1921 में आयरलैंड के उत्तरी हिस्से को उत्तरी आयरलैंड नाम देते हुए अलग किया गया। उसके बाद 1922 में शेष आयरलैंड अंग्रेजों से आजाद हुआ। उत्तरी आयरलैंड तो यूनाइटेड किंगडम में शामिल हो गया, लेकिन मामला यह गड़बड़ हो गया कि जिस प्रकार से मुस्लिमों में शिया और सुन्नी विचारधारा को लेकर आपस में लड़ाई चलती रहती है, वैसे ही क्रिश्चियन में प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक भी अपनी श्रेष्ठता को लेकर आपस में झगड़ते रहते हैं।

जो आयरलैंड है, उसमें कैथोलिक विचारधारा के क्रिश्चियन ज्यादा हैं और यूके में प्रोटेस्टेंट विचारधारा के। तो इस प्रकार से उत्तरी आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम में तो मिल गया, लेकिन उत्तरी आयरलैंड में रहने वाले प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक के बीच विवाद होने शुरू हो गए। जाहिर सी बात है, जो कैथोलिक विचारधारा को होंगे, वो आयरलैंड में शामिल होना चाहेगा और जो प्रोटेस्टेंट विचारधारा के होंगे, वो यूनाइटेड किंगडम में शामिल होना चाहेंगे।

इस प्रकार से दोनों विचारधाराओं में विवाद बढ़ता गया। 60 के दशक में पहुंचते-पहुंचते प्रोटेस्टेंट ज्यादा मजबूत हो चुके थे, इस वजह से कैथोलिक विचारधारा वाले क्रिश्चियन पर ज्यादा दबदबा बनाने लगे थे। 1960 के बाद उत्तरी आयरलैंड में प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक के बीच बड़ी तेजी से विवाद बढे और यह 30 साल तक कड़ी प्रतिद्वंदिता के साथ आगे चलता रहा। विवाद में करीब 3500 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस विवाद को द ट्रबल्स के नाम से जाना जाता है।

गुड फ्राइडे समझौता – Good Friday Agreement

उत्तरी आयरलैंड में द ट्रबल्स के नाम से जानी जाने वाली हिंसा, जो लगभग 30 साल तक चली थी, जिसमें करीब 3500 लोगों की जान चली गई थी, उसको समाप्त करने के लिए उत्तरी आयरलैंड के गुटों तथा ब्रिटेन और आयरलैंड की सरकारों के बीच 10 अप्रैल 1998 को एक शांति समझौता किया गया, जिसे गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है। गुड फ्राइडे समझौते को द ट्रबल्स के नाम से भी जाना जाता है।

गुड फ्राइडे समझौते का उद्देश्य उत्तरी आयरलैंड में रहने वाले ऐसे लोग, जो या तो यूनाइटेड किंगडम में शामिल होना चाहते हैं या आयरलैंड में, उनके बीच शांति स्थापित करना।

गुड फ्राइडे समझौते की शर्तें क्या थीं – What were the terms of the Good Friday Agreement?

  • उत्तरी आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा बना रहेगा, लेकिन भविष्य में कभी भी दोनों पक्षों के अधिकांश लोगों द्वारा जनमत संग्रह में मतदान में बहुमत के आधार पर यह आयरलैंड में शामिल हो सकता है।
  • उत्तरी आयरलैंड में पैदा हुए लोगों के पास आयरिश या ब्रिटिश राष्ट्रीयता या दोनों हो सकती हैं।
  • अर्धसैनिक समूहों के हथियारों को सेवामुक्त करना होगा और हिंसा की वजह से जो अभी तक जेल में बंद हैं, उन्हें रिहा करना होगा।
  • उत्तरी आयरलैंड को अपनी नई सरकार मिलेगी, जिसके पास स्थानीय मामलों पर शक्तियां होंगी। जबकि यूनाइटेड किंगडम सरकार सुरक्षा, विदेश नीति, कर कानूनों और आप्रवासन नियमों आदि की देखभाल करेंगी।
  • 22 मई 1998 को उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड में एक जनमत संग्रह करवाया गया था। इस जनमत संग्रह को आयरलैंड में 94% और उत्तरी आयरलैंड में 71% मतदाताओं द्वारा अनुमोदित किया गया था।

25 साल बाद क्या स्थिति है?

छिटपुट हिंसा के अलावा गुड फ्राइडे समझौता उत्तरी आयरलैंड में रक्तपात रोकने और स्थाई शांति कायम करने में सफल रहा। हालांकि, ब्रेक्जिट समझौते के बाद इस क्षेत्र में अशांति के माहौल उत्पन्न हुए थे।

स्टॉर्मॉन्ट (उत्तरी आयरलैंड का संसद भवन) 1 साल से अधिक समय से लकवाग्रस्त है। हाल ही में इसी के आसपास के क्षेत्र में अर्धसैनिक बल की वर्दी पहने नकाबपोश कुछ बदमाशों ने पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी Mi5 ने हाल ही में उत्तरी आयरलैंड में खतरे के स्तर को घरेलू आतंकवाद से बढ़कर बताया।

ऐसा इसलिए जब तक यूनाइटेड किंगडम यूरोपियन यूनियन का सदस्य था तब तक एक ही उत्पाद मानक था यानी कि आने जाने वाले सामानों की चेकिंग की प्रक्रिया एक समान थी लेकिन जैसे ही यूनाइटेड किंग्डम यूरोपियन यूनियन से अलग हुआ वैसे ही यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड के बीच उत्पाद मानक बदल गए।

चूँकि आयरलैंड जोकि यूरोपियन यूनियन का सदस्य है और उसकी सीमा एकमात्र यूनाइटेड किंगडम के राज्य उत्तरी आयरलैंड से लगती है पहले क्या था कि यह सभी यूरोपियन यूनियन के सदस्य थे जिसकी वजह से समान कहीं भी एक जगह क्षेत्रों के पूरे यूरोप में बिना चेकिंग के इधर भरा जा सकता था लेकिन यूनाइटेड किंगडम के लोकल यूनियन अलग होती मामला बदल गया।

अब क्या था कि उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड के बीच पोस्ट बनाकर सामानों की जांच की जाती है यह प्रक्रिया वहां के स्थानीय लोगों को परंपरा और इतिहास तोड़ने जैसी लग रही थी इस वजह से यह निर्णय लिया गया कि चेक पोस्ट आयरिश सीमा में होने के बजाय ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के बीच होंगे।

इस निर्णय का डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) ने विरोध किया और इसके परिणामस्वरूप, यहां स्टॉर्मोंट का बहिष्कार जारी है। चूँकि डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी यहां की बड़ी पार्टी है, इस वजह से इसके बिना सरकार चलाना बहुत कठिन काम है।

इस संकट को दूर करने के लिए यूनाइटेड किंग्डम और यूरोपीयन यूनियन फरवरी 2023 में विंडसर फ्रेमवर्क के रूप में एक समझौता कर चुके हैं, लेकिन यह समझौता भी ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि गुड फ्राइडे समझौते को अस्पष्ट रखा गया था क्योंकि उस समय सभी पक्षों का उद्देश्य शांति स्थापित करना था यदि इस समझौते में किसी भी प्रकार की विश्वास में कमी आई, तो यह समझौता समस्या पैदा कर सकता है।

जो बाइडेन – गुड फ्राइडे समझौता

गुड फ्राइडे समझौते के दौरान अमेरिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आयरिश प्रवासियों के वंशज हैं और उन्हें अपनी आयरिश विरासत पर काफी गर्व है। इस वजह से गुड फ्राइडे समझौते के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जो बाइडेन काफी उत्साहित दिखे।

आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बहुत ही महत्वपूर्ण किसी दौरे में इतने दिनों तक बाहर रहते हैं, लेकिन जो बाइडेन का आयरलैंड से लगाव देखिए कि उत्तरी आयरलैंड में वर्षगांठ में सम्मिलित होने के बाद वो आयरलैंड गए, जहां की उनकी मूल पैदाइश है और यहां वो 3 दिन बिताएंगे।

यह भी पढ़ें:

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टिकोण से सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

पुलिस हिरासत और न्यायिक हिरासत संबंधी प्रावधान | पुलिस हिरासत के बारे में क्या कहता है कानून?

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय