क्या है SCO, जिसका सदस्य देश भारत भी है ? आइए जानते हैं शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के बारे में

SCO - शंघाई सहयोग संगठन

आज के इस लेख में हम यूरेशिया के अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन, शंघाई सहयोग संगठन (SCO – Shanghai Cooperation Organization) के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

शंघाई सहयोग संगठन – SCO

चर्चा में क्यों?

  • शंघाई सहयोग संगठन चर्चा में इसलिए है, क्योंकि इसकी 22वीं बैठक उज्बेकिस्तान के समरकंद में संपन्न हुई और इस बैठक में हिस्सा लेने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी जी भी गए हुए थे।
  • 2019 में हुई In Person (स्व शरीर) बैठक के बाद यह पहली In Person बैठक थी, क्योंकि बीच में कोरोना आ गया था इसलिए बैठक Virtually-Online चल रही थी।
  • 2019 की बैठक किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हुई थी।
  • इसकी अगली यानी 2023 की बैठक की मेजबानी भारत करेगा।
  • समारोह समापन के पश्चात ही इसकी अध्यक्षता सितम्बर 2023 तक के लिए भारत को सौंप दी गयी है।

परिचय:

  • SCO एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है, जिसका लक्ष्य इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना है।
  • यह एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • इसकी स्थापना 15 जून 2001 में हुई थी।
  • इसका चार्टर (कागज़ में उल्लेखन) वर्ष 2002 में हस्ताक्षरित किया गया था और 2003 में लागू हुआ।

उत्त्पति:

  • सीमाओं पर स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु वर्ष 1996 में उद्भव सीमा के सीमांकन और विसैन्यीकरण वार्ता की एक शृंखला के रूप में चार पूर्व सोवियत गणराज्यों द्वारा चीन के साथ मिलकर शंघाई फाइव की स्थापना की गयी।
  • Shanghai Five में – रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन शामिल थे।
  • वर्ष 2001 में संगठन में उज़्बेकिस्तान के शामिल होने के बाद शंघाई फाइव का नाम बदलकर SCO कर दिया गया।
  • वर्ष 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके सदस्य बने।

उद्देश्य:

जैसा की जब ये संगठन बनाया ही जा रहा था, तो इसका लक्ष्य था सम्बंधित क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता स्थापित करना। ऐसे समझिए जैसे मान लीजिए की इसमें सम्मिलित किन्ही भी दो देशों के बीच सीमांकन को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी, तो बिना सेना का प्रयोग किए हुए आपसी बातचीत से मामलें को सुलझा लेना है।

चीन की नीति से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे, जिस भी देश की सीमा उससे लगती है वह कही-न-कही अतिक्रमण करने की कोशिश जरूर करता है। ऊपर मैप देखिए शुरुआत में 1996 में जब शंघाई फाइव बना, उस समय इसमें कुल पांच सदस्य थे- रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन, तो यहाँ देखने वाली बात यह है कि चीन की सीमा अन्य सभी चार देशों के साथ लग रही है, जो शंघाई फाइव में शामिल थे।

इसी प्रकार से राजनैतिक, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था, अनुसंधान व प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति के क्षेत्र में एक-दूसरे के प्रति सहयोग को बढ़ावा देना। इसके अलावा शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण इत्यादि क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाना और मजबूत करना है।

सदस्य देश:

वर्तमान में इसमें कुल 8 सदस्य है- रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और चीन। शुरुआत में यानी 1996 में जब यह शंघाई फाइव के नाम से जाना जाता था, तब इसमें कुल पांच सदस्य थे- रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन।

2001 में उज्बेकिस्तान के जुड़ने से इसमें कुल 6 सदस्य हो गए और नाम बदलकर हो गया SCO. 2017 में भारत और पाकिस्तान के जुड़ने से कुल सदस्य देशों की संख्या हो गयी 8. वर्तमान-2022 में उज्बेकिस्तान में जो बैठक संपन्न हुई उसमें ईरान और बेलारूस मुख्य पर्यवेक्षक देश (Observer Nation) के रूप में सम्मिलित हुए, तो उम्मीद ये लगाई जा रही है कि ईरान और बेलारूस भी इसका स्थायी सदस्य बनना चाहते हैं।

आधिकारिक भाषाएँ:

चीनी और रुसी, शंघाई सहयोग संगठन की आधिकारिक भाषाएँ हैं।

SCO का विस्तार और स्वभाव

  • SCO चार्टर के सिद्धांतों को व्यापक रूप से स्वीकार किया जा रहा है, इस वजह से इसमें बहुत से देश जुड़ने के इच्छुक हैं।
  • ईरान, बेलारूस के अलावा अरेबियाई देश भी इसमें जुड़ने की मंशा जाहिर कर चुके हैं, इसलिए इसका अंतरराष्ट्रीय प्रभाव बढ़ रहा है।
  • चीन और रूस इसे पश्चिमी देशों द्वारा बनाए गए संगठन नाटो (NATO – North Atlantic Treaty Organization) के कॉउंटर के रूप में तैयार करने में लगे हुए हैं।
  • हालांकि, SCO और नाटो के स्वभाव में काफी अंतर है, क्योंकि SCO गुटनिरपेक्ष की नीति का अनुसरण करता है जबकि नाटो शीत युद्ध की सोच पर आधारित है।

SCO से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 मध्य एशिया में सम्मिलित 05 देशों में से कौन सा देश SCO का सदस्य नहीं है?

उत्तर: तुर्कमेनिस्तान

प्रश्न.2 शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना कब हुई?

उत्तर: 2001

प्रश्न.3 SCO में वर्तमान में कुल कितने सदस्य देश है?

उत्तर: 08

प्रश्न.4 भारत, शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य कब बना?

उत्तर: 2017 में

प्रश्न.5 पाकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य कब बना?

उत्तर: 2017 में

प्रश्न.6 शंघाई सहयोग संगठन किस नीति का अनुसरण करता है?

उत्तर: गुटनिरपेक्ष

प्रश्न.7 शंघाई सहयोग संगठन की आधिकारिक भाषाएँ कौन-कौन सी है?

उत्तर: रुसी और चीनी

प्रश्न.8 2023 में SCO की अध्यक्षता कौन-सा देश करेगा?

उत्तर: भारत

प्रश्न.9 2022 में SCO की बैठक कहां संपन्न हुई?

उत्तर: उज्बेकिस्तान

प्रश्न.10 SCO का मुख्यालय कहां है?

उत्तर: चीन की राजधानी बीजिंग में

यह भी पढ़े:

इस रास्ते रूस से भारत मात्र आधे समय में पहुंचेगा सामान | पहले लगता था 41 दिन का समय

9/11, आतंकी हमलें का मास्टरमाइंड था अल-जवाहिरी, इसके अलावा भी कई अन्य हमलों को दिया था अंजाम

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय