आविष्कार और खोज के बीच क्या है अंतर ? जानिए, आसान भाषा में….

आज के इस लेख में हम अर्थो में एक समान प्रतीत होने वाले दो शब्द, आविष्कार और खोज में अंतर के बारे में जानेंगे, साथ ही ये भी जानेंगे कि इनका प्रयोग कहां करना चाहिए।

तो आइए जानते हैं……

आविष्कार और खोज

अपनी हिंदी भाषा में कुछ शब्द समानार्थी या समरूपी लगते हैं या हमें ऐसा लगता है कि इनका मतलब एक ही है, लेकिन उनके अर्थ में भिन्नता होती है। ऐसे कई शब्द हैं, जिनका इस्तेमाल हम अक्सर करते हैं, किन्तु गलत शब्दों का चुनाव करने के कारण वाक्य के मायने या उसका मतलब बदल जाता है या कई बार उनके मायने होते ही नहीं। तो आइए, ऐसे ही शब्दों में से दो शब्द, आविष्कार और खोज में अंतर को समझते हैं।

आविष्कार और खोज जैसे शब्दों का इस्तेमाल एक-समान भावों के लिए किया जाता है, जबकि इन शब्दों के मायने और स्थितियां अलग-अलग हैं। तो आइए क्रमशः इन दोनों शब्दों के बारे में जान लेते हैं, उसके बाद आविष्कार और खोज में अंतर अपने आप स्पष्ट हो जाएगा।

आविष्कार और खोज में अंतर

क्या आपने पढ़ते या लिखते समय कभी भी इन दोनों शब्दों के बारे में गौर किया है? यदि गौर किया है, तो क्या आपको नहीं लगा कि कही पर आविष्कार लिखा रहता है और कहीं पर खोज, लेकिन दोनों शब्दों का अर्थ एक ही निकाला जाता है, जबकि आविष्कार और खोज में अंतर है। अक्सर लोग इन दोनों शब्दों को एक ही अर्थ में लते हैं, लेकिन दोनों ही शब्द अलग-अलग हैं।

तो आइए, आविष्कार और खोज में अंतर को समझते हैं…..

आविष्कार (Invention)

आविष्कार किसी भी व्यक्ति के मस्तिष्क का परिणाम होता है। यानी कि आविष्कार वह चीज होती है, जो पहले से मौजूद नहीं थी, उसे बनाया गया। इसको ऐसे समझे कि ऐसी चीजें जो पहली बार बनने से पहले धरती पर थीं हीं नहीं, इसको किसी के द्वारा अपने दिमाग का इस्तेमाल करके बनाया गया। आविष्कार को पेटेंट कराया जाता है, क्योंकि यह किसी व्यक्ति की बौद्धिक कुशलता का परिणाम होती है और उसे उस बात का श्रेय मिलना चाहिए।

बहुत से अविष्कार तो किए जाते हैं, लेकिन कई बार आविष्कार किसी घटना के कारण हो जाते हैं। जैसे- कहा जाता है कि एक्स-रे का आविष्कार एक घटना थी। हुआ ये कि भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता विलहम कॉनरैड रॉटजन, कैथोडिक रेज ट्यूब बनाना चाह रहे थे, लेकिन प्रयोग के दौरान जब लाइट चमक रही थी, तभी उन्होंने देखा कि अपारदर्शी कवर के बावजूद नीचे रखा पेपर दिखाई दे रहा है। वे हैरत से देखने लगे और इस प्रकार से एक्स-रे का अविष्कार हुआ।

उदाहरण:

  • जैसे- जेम्स वॉट ने भाप इंजन काआविष्कार किया।
  • जैसे- थॉमस ऐल्वा एडीसन ने बल्ब का आविष्कार किया।
  • जैसे- जर्मनी के वन अधिकारी Karl Von Drais ने साइकिल का आविष्कार किया।

खोज (Discovery)

खोज उस चीज़ का पता लगाना होता है, जो पहले से ही कहीं मौजूद है। यानि कोई चीज पहले से अस्तित्व में है और उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी निकालकर, उसे इस्तेमाल करने लायक बनाना, खोज कहलाता है।

अधिकांशतः बड़ी खोजें किसी न किसी दुर्घटना के कारण हो जाती हैं। जैसे- जब जंगल में आग लगी, तब मानव ने आग के बारे में जाना। थी तो पहले भी, लेकिन मानव परिचित या जानता नहीं था। जब मानव ने आग के बारे में जाना, तो उसका इस्तेमाल और नियंत्रित करना सीखा। इस प्रकार से जब आग का इस्तेमाल शुरू हुआ, तो वह एक खोज बन गई।

इसी प्रकार से गुरुत्वाकर्षण बल की खोज हुई। हुआ ये कि एक सेब न्यूटन के सिर पर गिर गया, तब उन्होंने गुरुत्वाकर्षण बल के नियम का पता लगाया और इसे एक खोज माना गया।

खोज हमेशा ही प्राकृतिक घटनाओं से होती है न कि किसी कृत्रिम घटना से, क्योंकि खोज प्राकृतिक संसाधनों पर होती है। आविष्कार और खोज में एक खास अंतर यह होता है कि आविष्कार को तो पेटेंट कराया जा सकता है, लेकिन खोज को नहीं। इतिहास में बहुत खोजें हुई।

उदाहरण:

  • जैसे- आग की खोज।
  • जैसे- प्रोटॉन की खोज।
  • जैसे- प्रोटीन की खोज।
  • जैसे- गुरुत्वाकर्षण बल की खोज।

आविष्कार और खोज में अंतर का निष्कर्ष

  • प्रयोग सिद्ध करके व्यावहारिक उपयोग के लिए जब कोई चीज बनाई जाती है, तो उसे आविष्कार कहा जाता है। जबकि कोई ऐसी चीज जो अस्तित्व में है, लेकिन अभी तक ज्ञात नहीं है, तो उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करके उसे उपयोग युक्त बना लेना खोज है।
  • आविष्कार, एक सतत प्रक्रिया होती है, जब कि खोज में ऐसा नहीं है।
  • आविष्कार का प्रकृति से कोई संबंध नहीं है, वहीं खोज का प्रकृति में ही सब कुछ निहित है।
  • आविष्कार वैज्ञानिक है, जबकि खोज प्राकृतिक।
  • आविष्कार को तो पेटेंट कराया जा सकता है, लेकिन खोज को नहीं।

उम्मीद करता हूँ कि आप को आविष्कार और खोज में अंतर समझ में आया होगा। यदि हमारा यह लेख – ‘आविष्कार और खोज में अंतर’ अच्छा लगा हो, तो इसे अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

यह भी पढ़े:

चाय के खोज की कहानी – चाय की खोज कहां व कैसे हुई?

अंतर्राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय में अंतर

शंका-आशंका और संभावना में अंतर

नमस्ते और नमस्कार में अंतर

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय