अंडमान सागर (Andaman Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अंडमान सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

अंडमान सागर (Andaman Sea)

आज के इस लेख में हम अंडमान सागर (Andaman Sea) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

अंडमान सागर (Andaman Sea)

अंडमान सागर उत्तर पूर्वी हिंद महासागर का सीमांत सागर है। इसका क्षेत्रफल 7,98,000 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर से दक्षिण की ओर इसका विस्तार करीब 1200 किलोमीटर तक है, जबकि पूर्व से पश्चिम की ओर यह 645 किलोमीटर तक चौड़ा है। यह उत्तर में म्यांमार की इरावदी नदी के डेल्टा और मार्तबान की खाड़ी और पूर्व में प्रायद्वीपीय म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया, दक्षिण में इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा और मलक्का स्ट्रेट तथा पश्चिम में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से घिरा है।

इसके कुल क्षेत्रफल का लगभग 15% हिस्सा ही 8200 फीट से अधिक गहरा है। इरावदी नदी के द्वारा जमा की गई गाद कारण उत्तरी और पूर्वी भाग करीब 590 फीट से ज्यादा गहरे नहीं है। अंडमान सागर के समुद्र तल पर उत्तर-दक्षिण में एक उबड़-खाबड़ रेखा चलती है, जो बर्मा प्लेट और सुंडा प्लेट नामक दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच की सीमा बनाती है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: अंडमान सागर किस महासागर का भाग है?

उत्तर: हिंद महासागर

प्रश्न: अंडमान सागर कहां स्थित है?

उत्तर: अंडमान सागर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व, म्यांमार के दक्षिण, थाईलैंड के पश्चिम और भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व में स्थित है।

प्रश्न: अंडमान सागर में कौन-सी नदी गिरती है?

उत्तर: इरावदी

प्रश्न: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का राजकीय पशु क्या है?

उत्तर: डुगोंग

प्रश्न: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी क्या है?

उत्तर: पोर्ट ब्लेयर

प्रश्न: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे समीप देश कौन सा है?

उत्तर: इंडोनेशिया

प्रश्न: भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट कहां स्थित है?

उत्तर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में

प्रश्न: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सेलुलर जेल के साथ-साथ पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत का हिस्सा कब बना?

उत्तर: 1950

प्रश्न: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को भारत का केंद्र शासित प्रदेश कब बनाया गया?

उत्तर: 1956

प्रश्न: अंडमान सागर किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

उत्तर: 8

यह भी पढ़ें:

कैस्पियन सागर (Caspian Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैस्पियन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नप्रवासी और अप्रवासी में अंतर (Difference between Migrant and Immigrant)
समुद्री शैवाल क्या है? समुद्री शैवाल के लाभ, उपयोग और महत्वभूकंप रोशनी (Earthquake Lights) क्या होती है और किन कारणों की वजह से होती है?
रिटायर्ड आउट क्या है? IPL में पहली बार किस खिलाड़ी ने किया था इस नियम का इस्तेमाल, जानें यहांटैम्पोन टैक्स (Tampon Tax) क्या है? | मासिक गरीबी (Period Poverty)
रासायनिक हथियार क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक हथियार का इतिहासबाएं हाथ से क्यों लिखते हैं कुछ लोग? वैज्ञानिक सोच और अलग-अलग मान्यताएं | Why Some People Write With Left Hand?
हमें सपने क्यों दिखाई देते हैं? कब, कैसे और किस प्रकार के आते हैं? वैज्ञानिक कारण और अलग-अलग मान्यताएं और धारणाएँबेहद दिलचस्प जानकारी: ट्रेन के डिब्बे में अंकित 5 अंकों वाले कोड का मतलब
पान खाने से होने वाले अचूक फायदे और कुछ नुकसान | Sure benefits and some disadvantages of eating betel leavesबुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है और कैसे आया इस प्रकार का आकार रखने का विचार ?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय