दिल्ली टोपरा स्तंभ (Delhi Topra Pillar) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली टोपरा स्तंभ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

दिल्ली टोपरा स्तंभ (Delhi Topra Pillar)

आज के इस लेख में हम दिल्ली टोपरा स्तंभ (Delhi Topra Pillar) और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……..

दिल्ली टोपरा स्तंभ (Delhi Topra Pillar)

हाल ही में संपन्न हुए G-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ढाई हजार (2500) साल पहले विश्व को दिए गए संदेश से की है…..वह संदेश था।

हेवम लोकसा हितमुखे ति, अथ इयम नातिसु हेवम।

जिसका अर्थ है

मानवता का कल्याण और सुख सदैव सुनिश्चित किया जाए

इस शिलालेख को प्राकृत भाषा में लिखा गया है, जो पाली और संस्कृत का मिश्रण है तथा इसे दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में स्थापित अशोक स्तंभ पर लिखा गया है, जिसे दिल्ली टोपरा स्तंभ के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली टोपरा स्तंभ को हरियाणा के यमुनानगर जिले के टोपरा कलां गाँव से लाया गया था और लगभग 13 मीटर ऊंचे इस स्तंभ को फिरोज शाह कोटला के महल की इमारत के ऊपर स्थापित किया गया था।

इसका निर्माण बलुआ पत्थर से किया गया था। जानकारी के लिए बता दूं कि फिरोजशाह तुगलक के आदेश पर अशोक के 2 स्तंभों को दिल्ली लाया गया था। यह उन्हीं स्तंभों में से एक है। 1453 में फिरोजशाह तुगलक जब टोपरा कलां में शिकार के लिए आया था, तब उसकी नजर इस स्तंभ पर पड़ी थी।

पहले वह इसे तोड़ना चाहता था, लेकिन बाद में इसे अपने साथ दिल्ली ले जाने का मन बनाया। यमुना के रास्ते इस स्तंभ को दिल्ली ले जाने के लिए एक बड़ी नाव तैयार की गई। स्तंभ पर कोई खरोंच न आए इसके लिए उसे रेशम व रुई में लपेट कर ले जाया गया। यमुना नदी तक इसे ले जाने के लिए 42 पहियों की गाड़ी तैयार की गई थी, जिसे लगभग आठ हज़ार लोगों ने खींचा था।

FAQ:

प्रश्न: दिल्ली टोपरा स्तम्भ किस भाषा में लिखा गया है?

उत्तर: प्राकृत भाषा

प्रश्न: दिल्ली टोपरा स्तम्भ को और किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर: अशोक स्तम्भ

प्रश्न: दिल्ली टोपरा स्तंभ को कहां से लाया गया था?

प्रश्न: हरियाणा के यमुनानगर जिले के टोपरा कलां गाँव से

प्रश्न: दिल्ली टोपरा स्तंभ को किसने बनवाया था?

उत्तर: सम्राट अशोक ने

प्रश्न: दिल्ली टोपरा स्तंभ (अशोक स्तम्भ) वर्तमान में कहां स्थापित है?

उत्तर: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला महल की इमारत में

प्रश्न: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला महल की इमारत में स्थापित अशोक स्तम्भ को किस और नाम से जाना जाता है?

उत्तर: दिल्ली टोपरा स्तंभ

यह भी पढ़े:

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नलाल सागर (Red Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाल सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सोमालिया (Somaliya) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सोमालिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नभारतीय मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
पुलिकट झील (Pulicat Lake) और पुलिकट झील से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नकालाहारी मरुस्थल कहां है? कालाहारी मरुस्थल का भौगोलिक परिदृश्य
नल्लामाला पहाड़ियां (Nallamala Hills)बाएं हाथ से क्यों लिखते हैं कुछ लोग? वैज्ञानिक सोच और अलग-अलग मान्यताएं | Why Some People Write With Left Hand?

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय