Quiz: भारत का कौन सा राज्य सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है?

General Knowledge Quiz: आज के इस लेख में हम भारत के ऐसे राज्य के बारे में जानेंगे, जो कि सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

तो आइए जानते हैं…….

सामान्य ज्ञान – General Knowledge Quiz

प्रश्न: भारत का कौन सा राज्य सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है?

A) मध्य प्रदेश

B) छत्तीसगढ़

C) उत्तर प्रदेश

D) तेलंगाना

तो इसका सही जवाब है उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है, जिसकी सीमा नौ राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों से लगती है। इसकी सीमा को हम मैप के माध्यम से समझते हैं।

India Map

मैप में आप उत्तर प्रदेश को देखिए।

  • पूर्व में- बिहार और झारखंड।
  • उत्तर में- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश।
  • पश्चिम में- हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान।
  • दक्षिण में- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़।

इस प्रकार से आप समझ गए होंगे 8 राज्य और दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश कुल नौ राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सीमा साझा करता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर में स्थित देश नेपाल से भी इसकी सीमा लगती है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

  • उत्तर प्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई।
  • जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  • विश्व के कुल पांच देश चीन, स्वयं भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राजील ही ऐसे देश हैं, जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से अधिक है।
  • क्षेत्रफल के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
  • उत्तर प्रदेश में 75 जिले व 18 संभाग हैं।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
  • उत्तर प्रदेश का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में स्थित है।
  • सन 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड बना।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।
  • उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है।
  • उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर लखनऊ है।
  • उत्तर प्रदेश का विधानमंडल द्विसदनीय है, यानी कि इसमें विधानसभा के साथ विधान परिषद भी है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा और 100 विधान परिषद सीटें हैं।
  • उत्तर प्रदेश के संसदीय क्षेत्र की बात करें, तो यहां से 80 लोकसभा और 31 राज्यसभा सीटें आती हैं, जो कि भारत के किसी एक राज्य में सर्वाधिक हैं।
  • विश्व प्रसिद्ध ताजमहल उत्तर प्रदेश में स्थित है।
  • ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के 3 विश्व धरोहर स्थल हैं।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी- सारस।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय पेड़- अशोक।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प- पलाश।
  • उत्तर प्रदेश की राजभाषा-हिंदी।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह- एक वृत्त में दो मछली एवं तीर कमान।

यह भी पढ़ें:

क्या है सर क्रीक? भारत और पाकिस्तान के बीच सर क्रीक विवाद और उसका महत्व

क्या होता है लिथियम? लिथियम की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!!! ऐसे ही नहीं लिथियम को सफेद सोना कहा जाता है

खाड़ी किसे कहते हैं ? खाड़ी के लिए प्रयोग किए जाने वाले Bay, Gulf, Estuary और Bight के बारे में जानिए

General Knowledge Quiz – सामान्य ज्ञान क्विज

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें चाहे आप किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय