नर्मदा नदी (Narmada River) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नर्मदा नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

नर्मदा नदी (Narmada River)

आज के इस लेख में हम नर्मदा नदी (Narmada River) और उससे जुड़े विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

नर्मदा नदी (Narmada River)

नर्मदा नदी प्रायद्वीपीय भारत की पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली बहने वाली सबसे बड़ी नदी है। नर्मदा मैकाल पर्वत श्रेणी के समीप अमरकंटक पहाड़ी (अनूपपुर) से निकलती है। यह उत्तर में विंध्याचल पर्वत श्रेणी और दक्षिण में सतपुड़ा के मध्य भ्रंश घाटी में बहती हुई अलीराजपुर जिले के निकट महाराष्ट्र में प्रवेश करती है। उसके बाद गुजरात स्थित भड़ौच के समीप खंभात की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

बाएं तट पर नर्मदा की प्रमुख सहायक नदियां शक्कर, दूधी, तवा, देनवा और गंजाल है। जबकि दाएं तट पर हिरण, हथनी, मान और बरना नर्मदा की प्रमुख सहायक नदियां हैं। नर्मदा नदी पर प्रमुख जलप्रपात मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कपिलधारा, जबलपुर में धुआंधार और खंडवा में मंधार जलप्रपात हैं।

UPSC ने साल 2013 में प्रश्न पूछा था:-

प्रश्न: नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहती है, जबकि अधिकांश अन्य प्रायद्वीपीय बड़ी नदियां पूर्व की ओर बहती हैं। ऐसा क्यों है?

1. यह एक रेखीय विभ्रंश घाटी में रहती है।

2. यह विंध्य और सतपुड़ा के बीच बहती है।

3. भूमि का ढलान मध्य भारत से पश्चिम की ओर है।

नीचे दिए गए कूट का सही प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:-

(a) केवल 1

(b) 2 और 3

(c) 1 और 3

(d) कोई नहीं

उत्तर: (a)

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े।

Join Telegram Join Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: नर्मदा नदी कहां से निकलती है और कहां गिरती है?

उत्तर: नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के मैकाल पर्वत श्रेणी के समीप अमरकंटक पहाड़ी से निकलती है और गुजरात स्थित भड़ौच के समीप खंभात की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

प्रश्न: नर्मदा नदी को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: रेवा नदी (Reva River)

प्रश्न: भारत की पांचवीं सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: नर्मदा

प्रश्न: पश्चिम दिशा में बहने वाली भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: नर्मदा

प्रश्न: नर्मदा नदी किस दिशा से किस दिशा की ओर बहती है?

उत्तर: पूर्व से पश्चिम की ओर

प्रश्न: मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

उत्तर: नर्मदा

प्रश्न: नर्मदा नदी कितने राज्यों में बहती है?

उत्तर: 3 (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात)

प्रश्न: किस नदी को मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा भी कहा जाता है?

उत्तर: नर्मदा

प्रश्न: नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के किस जिले से निकलती है?

उत्तर: अनूपपुर

प्रश्न: खंभात की खाड़ी कहां स्थित है?

उत्तर: अरब सागर

प्रश्न: पारंपरिक तौर पर किस नदी को उत्तर भारत और दक्षिण भारत की विभाजक नदी माना जाता है?

उत्तर: नर्मदा

प्रश्न: प्रायद्वीपीय भारत की कौन सी दो मुख्य नदियां पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हैं?

उत्तर: 2 (नर्मदा और ताप्ती नदी)

प्रश्न: नर्मदा नदी का अधिकांश भाग किस राज्य में बहता है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न: नर्मदा नदी भारत के किस राज्य से निकलती है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न: नर्मदा नदी पर सबसे बड़ा बांध कौन सा है?

उत्तर: बरगी बांध (जबलपुर)

प्रश्न: सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बना हुआ है?

उत्तर: नर्मदा

प्रश्न: नर्मदा नदी किन दो भ्रंश घाटियों के मध्य बहती है?

उत्तर: नर्मदा नदी उत्तर में विंध्याचल पर्वत श्रेणी और दक्षिण में सतपुड़ा के मध्य भ्रंश घाटी में बहती है।

प्रश्न: नर्मदा नदी की कुल लंबाई कितनी है?

उत्तर: 1310 किलोमीटर

प्रश्न: नर्मदा नदी पर कुल कितने बांध बने हुए हैं?

उत्तर: 30

यह भी पढ़ें:

जॉर्डन (Jordan) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जॉर्डन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नचीन से लगने वाली भारत की सीमा – ‘भारत-चीन बॉर्डर – India-China Border’MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-11
चीन के साथ लगने वाली भारत की सीमा और उस पर विवाद, समझिए सरल शब्दों मेंशार्ली हेब्दो क्या है और यह बीच-बीच में विवादों में क्यों बनी रहती है ? जानिए यहां…..आईबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईबेरियन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
क्या है प्रोजेक्ट 15B ? जानिए प्रोजेक्ट 15बी के उद्देश्य, कार्य और इतिहास के बारे मेंजाकिर नाइक कौन है ? जाकिर नाइक पर इल्जाम, साथ ही ये जानिए कि जाकिर नाइक भारत छोड़कर क्यों भागा ?दक्षिण चीन सागर (South China Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण चीन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुच्छेद 99वां | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस | UNSC: इजराइल-हमास युद्धविभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारतीय राजव्यवस्था के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-3पान खाने से होने वाले अचूक फायदे और कुछ नुकसान | Sure benefits and some disadvantages of eating betel leaves
तीस्ता नदी (Teesta River) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तीस्ता नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नबुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है और कैसे आया इस प्रकार का आकार रखने का विचार ?बेहद दिलचस्प जानकारी: ट्रेन के डिब्बे में अंकित 5 अंकों वाले कोड का मतलब

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय