तीस्ता नदी (Teesta River) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तीस्ता नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

आज के इस लेख में हम तीस्ता नदी (Teesta River) और उससे जुड़े विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

तीस्ता नदी (Teesta River)

तीस्ता, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है। यह पूर्वी हिमालय के पौहुनरी पर्वत पर स्थित तीस्ता खांगत्से ग्लेशियर से निकलती है, जो भारत के सिक्किम में है। तीस्ता नदी सिक्किम से निकलते हुए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में प्रवेश करती है, उसके बाद यह बांग्लादेश में जाती है, जहां यह ब्रह्मपुत्र से मिलती है। इसी संगम के बाद ब्रह्मपुत्र को जमुना कहते हैं।

तीस्ता की प्रमुख सहायक नदी सिक्किम में रंगपो, रंगीत, रेल्ली, रानीखोला आदि हैं। नदी की कुल लंबाई है लगभग 414 किलोमीटर, जिसका लगभग 70% हिस्सा भारत में बहता है। 2011 में भारत और बांग्लादेश के बीच तीस्ता पर 15 साल के लिए अंतरिम संधि हुई थी, लेकिन पश्चिम बंगाल ने इस पर आपत्ति जताई तो इसे स्थगित कर दिया गया।

UPSC ने साल 2017 में प्रश्न पूछा था-

तीस्ता नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. तीस्ता नदी का उद्गम वही है, जो ब्रह्मपुत्र का है, लेकिन यह सिक्किम से होकर गुजरती है।

2. रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है।

3. तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (b)

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े

Join Telegram Join Whatsapp

प्रश्न: तीस्ता नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: तीस्ता नदी पूर्वी हिमालय के पौहुनरी पर्वत पर स्थित तीस्ता खांगत्से ग्लेशियर से निकलती है, जो भारत के सिक्किम में है।

प्रश्न: तीस्ता खांगत्से ग्लेशियर कहां है?

उत्तर: सिक्किम

प्रश्न: तीस्ता नदी किन दो देश से होकर बहती है?

उत्तर: भारत और बांग्लादेश

प्रश्न: तीस्ता नदी भारत के कितने राज्यों से होकर बहती है?

उत्तर: सिक्किम और पश्चिम बंगाल

प्रश्न: तीस्ता किसकी प्रमुख सहायक नदी है?

उत्तर: ब्रह्मपुत्र

प्रश्न: तीस्ता नदी के पश्चिमी भाग को क्या कहा जाता है?

उत्तर: तराई

प्रश्न: किस नदी को सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवनरेखा कहा जाता है?

उत्तर: तीस्ता नदी

प्रश्न: तीस्ता नदी जल विवाद किन दो देशों के बीच है?

उत्तर: भारत और बांग्लादेश

प्रश्न: भारत और बांग्लादेश के बीच तीस्ता जल बंटवारे के विवाद की बातचीत कब से चल रही है?

उत्तर: 1983

यह भी पढ़े:

दक्षिण चीन सागर (South China Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण चीन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नबुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है और कैसे आया इस प्रकार का आकार रखने का विचार ?भारतीय परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत | जानिए, विश्व के कितने देशों के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं?
आईबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईबेरियन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नपान खाने से होने वाले अचूक फायदे और कुछ नुकसान | Sure benefits and some disadvantages of eating betel leavesमिसाइल किसे कहते हैं? मिसाइल के प्रकार | क्रूज व बैलिस्टिक मिसाइल
बेहद दिलचस्प जानकारी: ट्रेन के डिब्बे में अंकित 5 अंकों वाले कोड का मतलबकोणार्क चक्र (Konark wheel) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोणार्क चक्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नजानिए, मिसाइल और सैटेलाइट के बीच अंतर व मिसाइल और सैटेलाइट में राकेट की भूमिका के बारे में
चंबल नदी (Chambal River) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चंबल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नडिनारिक आल्पस (Dinaric Alps) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिनारिक आल्पस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नजानिए, चीन के जासूसी जहाज (Spy Ship) युआन वांग- 6 के बारे में, साथ ही जानिए, चीन ने कब-कब, भारत की जासूसी करने की कोशिश की?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय