उंगावा प्रायद्वीप (Ungava Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उंगावा प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

उंगावा प्रायद्वीप (Ungava Peninsula) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न.......

आज के इस लेख में हम कनाडा के उंगावा प्रायद्वीप (Ungava Peninsula) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

उंगावा प्रायद्वीप (Ungava Peninsula)

असल में उंगावा प्रायद्वीप कनाडा के लैब्राडोर प्रायद्वीप का ही सुदूर उत्तर-पश्चिमी भाग है। यह पूरी तरह से पेड़ रहित टुंड्रा क्षेत्र है। साथ ही यह बड़ी संख्या में नदियों और हिमनद झीलों द्वारा अलग-अलग खण्डों में बिखरा हुआ है। यह पश्चिम में हडसन की खाड़ी, उत्तर-पूर्व में हडसन स्ट्रेट, पूर्व में उंगावा की खाड़ी और दक्षिण में लैब्राडोर प्रायद्वीप के बाकी हिस्सों से घिरा है। कुल मिलाकर यह लगभग 2,52,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

केप वोल्स्टनहोल्म इसका सबसे उत्तरी बिंदु है। यह प्रायद्वीप कैनेडियन शील्ड का हिस्सा है। यह कैनेडियन शील्ड के पूर्वोत्तर भाग पर स्थित है। कैनेडियन शील्ड का क्षेत्र आर्कियन चट्टानों से बना है। यहां पाए जाने वाले जंतुओं में उंगावा ब्राउन बियर का प्रमुख स्थान है, जिसकी आबादी को अब विलुप्त घोषित कर दिया गया है। इसका नाम इसी प्रायद्वीप के नाम पर उंगावा ब्राउन बियर रखा गया है। यह ग्रिजली बियर की एक प्रजाति है।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन सा है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: उंगावा प्रायद्वीप कहां स्थित है?

उत्तर: असल में उंगावा प्रायद्वीप कनाडा के लैब्राडोर प्रायद्वीप का ही सुदूर उत्तर-पश्चिमी भाग है।

प्रश्न: उंगावा प्रायद्वीप किस प्रकार का क्षेत्र है?

उत्तर: यह पूरी तरह से पेड़ रहित टुंड्रा क्षेत्र है।

प्रश्न: उंगावा प्रायद्वीप की सीमा?

उत्तर: यह पश्चिम में हडसन की खाड़ी, उत्तर-पूर्व में हडसन स्ट्रेट, पूर्व में उंगावा की खाड़ी और दक्षिण में लैब्राडोर प्रायद्वीप के बाकी हिस्सों से घिरा है। कुल मिलाकर यह लगभग 2,52,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

प्रश्न: प्रश्न: उंगावा प्रायद्वीप का सबसे उत्तरी बिंदु कौन सा है?

उत्तर: केप वोल्स्टनहोल्म इसका सबसे उत्तरी बिंदु है।

प्रश्न: उंगावा प्रायद्वीप पर पाया जाने वाला प्रमुख जीव कौन सा है, जिसकी आबादी को अब विलुप्त घोषित कर दिया गया है?

उत्तर: ब्राउन बियर।

प्रश्न: उंगावा प्रायद्वीप किस देश में है?

उत्तर: कनाडा।

प्रश्न: कनाडा की राजधानी?

उत्तर: ओटावा।

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: कनाडा।

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: कनाडा।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन सा है?

उत्तर: अरब प्रायद्वीप।

यह भी पढ़े:

छोटा नागपुर का पठार (Chota Nagpur Plateau) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छोटा नागपुर के पठार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नपॉइंट निमो (Point Nemo) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पॉइंट निमो से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला (Vindhya-Satpura Mountain Range) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नगाजा पट्टी (Gaza Strip) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गाजा पट्टी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
यमन (Yemen) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यमन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नदक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
अरब प्रायद्वीप (Arabian Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अरब प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नअनातोलिया (Anatolia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनातोलिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय