कैस्पियन सागर (Caspian Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैस्पियन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

कैस्पियन सागर (Caspian Sea)

आज के इस लेख में हम कैस्पियन सागर (Caspian Sea) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

कैस्पियन सागर (Caspian Sea)

कैस्पियन सागर क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय है। कैस्पियन सागर में विश्व के सभी झीलों के कुल जल का 40-44% जल है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील या पूर्ण समुद्र कहते हैं। कैस्पियन सागर के पश्चिम में काकेशस पर्वत, पूर्व में मध्य-एशिया के विस्तृत मैदान, उत्तर में रूस का उपजाऊ मैदान और दक्षिण में ईरान का पठार है। इसके उत्तर में रूस और कजाकिस्तान, पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, दक्षिण में ईरान और पश्चिम में अजरबैजान है।

इस सागर को जल वोल्गा, यूराल, कुरा और तेरेक नदी से प्राप्त होता है। इसका कोई बाह्यगमन नहीं है, इस वजह से इसका पानी केवल वाष्पीकरण द्वारा बाहर जाता है। इस सागर के तट में अजरबैजान में बाकू, ईरान में नौशहर और रस्त, कजाकिस्तान में अकतौ, रूस में मखचकाला और तुर्कमेनिस्तान में तुर्कमेनबाजी शहर बसे हुए हैं।

निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:-

1. ताजिकिस्तान

2. तुर्की

3. ईरान

4. कजाकिस्तान

उपरोक्त में से कौन-सा/से देश कैस्पियन सागर से सीमा साझा करते है/हैं?

(A) केवल 1 और 2

(B) केवल 3

(C) केवल 3 और 4

(D) केवल 1, 2 और 4

उत्तर: (C)

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: कैस्पियन सागर की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 5 (रूस, अज़रबैजान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान और कजाकिस्तान)

प्रश्न: कैस्पियन सागर कैसे पानी की झील है?

उत्तर: खारे पानी की झील

प्रश्न: दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय कौन-सा है?

उत्तर: कैस्पियन सागर

प्रश्न: दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन-सी है?

उत्तर: कैस्पियन सागर

प्रश्न: कैस्पियन सागर के पश्चिम में कौन सा पर्वत है?

उत्तर: काकेशस पर्वत

प्रश्न: कैस्पियन सागर में कौन सी नदियां गिरती हैं?

उत्तर: वोल्गा, यूराल, कुरा और तेरेक नदी

प्रश्न: किस सागर को यूरोप और एशिया का जंक्शन कहा जाता है?

उत्तर: कैस्पियन सागर

प्रश्न: विश्व का सर्वाधिक खारा सागर कौन सा है?

उत्तर: मृत सागर

प्रश्न: किस सागर में समुद्री जीव जीवित नहीं रह सकते हैं?

उत्तर: मृत सागर

यह भी पढ़ें:

ग्रीनलैंड (Greenland) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ग्रीनलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नएक ऐसा खिलाड़ी, जिसके मैच के लिए रुक गया था 2 दिन तक के लिए गृह युद्ध !!!!!
शहीद दिवस कब व क्यों मनाया जाता है? शहीद दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियांमानव ने सबसे पहले कुत्ते को ही पालतू जानवर क्यों बनाया ?
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को ही क्यों लागू किया गया ?पांचवां महासागर – दक्षिणी महासागर | Southern Ocean | महासागर और उनकी विशेषताएँ
भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहा जाता था ? जानें सोने की चिड़िया कहे जाने का कारणऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी!!!
गौतम अदाणी ने इजरायल के जिस हाइफा पोर्ट के टेंडर को हासिल किया है, उसका हाइफा युद्ध से है संबंध, जिसमें हजारों भारतीय सैनिक हुए थे शहीदसिख समुदाय का काली बेईं नदी से है पुराना नाता, जिसकी सफाई का जिम्मा बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल ने अकेले ही उठा लिया था
किस नियम के तहत सांसदों को संसद से निलंबित किया जा सकता है ?शतरंज ओलंपियाड की शुरुआत कहां से और कैसे हुई ? क्या है FIDE ? जानिए सबकुछ……

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय