जॉर्डन (Jordan) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जॉर्डन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

जॉर्डन देश

आज के इस लेख में हम पश्चिम एशिया में स्थित देश जॉर्डन (Jordan) और उससे जुड़े विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

जॉर्डन (Jordan)

जॉर्डन एशिया, यूरोप और अफ्रीका के चौराहे पर स्थित है। इसकी सीमा दक्षिण और पूर्व में सऊदी अरब, उत्तर-पूर्व में इराक, उत्तर में सीरिया और पश्चिम में फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक, इजराइल तथा मृत सागर (Dead Sea) से लगती है। मृत सागर पृथ्वी की जमीन पर सबसे निचला बिंदु है। लाल सागर में स्थित अकाबा की खाड़ी जॉर्डन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। अकाबा की खाड़ी जॉर्डन को मिस्र से अलग करती है।

जॉर्डन के पश्चिमी सीमा से होते हुए जॉर्डन नदी बहती है, जो इजराइल और फिलीस्तीन के साथ इसकी राजनीतिक सीमा बनाती है। अम्मान, जॉर्डन की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। जॉर्डन एक अर्द्ध शुष्क क्षेत्र में स्थित देश है। देश की लगभग 95% आबादी सुन्नी मुस्लिम है। जॉर्डन एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। जॉर्डन के पास दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा पेट्रोलियम तेल और सेल का भंडार मौजूद है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े।

Join Telegram Join Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: जॉर्डन देश किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: जॉर्डन क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर: जॉर्डन अपने पुरातात्विक, धार्मिक और पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न: जॉर्डन में सर्वाधिक जनसंख्या किसकी है?

उत्तर: मुस्लिम (लगभग 95% सुन्नी मुस्लिम)

प्रश्न: जॉर्डन की राजधानी क्या है?

उत्तर: अम्मान

प्रश्न: जॉर्डन का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

उत्तर: अम्मान

प्रश्न: जॉर्डन की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 5 (सऊदी अरब, इराक, सीरिया, फिलिस्तीन और इजराइल)

प्रश्न: कौन सी खाड़ी जॉर्डन को मिस्र से अलग करती है?

उत्तर: अकाबा की खाड़ी

प्रश्न: जॉर्डन की सीमा किस सागर से लगती है?

उत्तर: मृत सागर

प्रश्न: पृथ्वी की जमीन का सबसे निचला बिंदु कौन सा है?

उत्तर: मृत सागर

प्रश्न: जॉर्डन कहां स्थित है?

उत्तर: जॉर्डन, एशिया महाद्वीप में एशिया, यूरोप और अफ्रीका के चौराहे पर स्थित है।

प्रश्न: कौन सी नदी इजराइल और फिलीस्तीन के साथ जॉर्डन की राजनीतिक सीमा बनाती है?

उत्तर: जॉर्डन नदी

प्रश्न: किस देश के पास दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा पेट्रोलियम तेल और सेल का भंडार मौजूद है?

उत्तर: जॉर्डन

यह भी पढ़े:

भारतीय राजव्यवस्था के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-1तीस्ता नदी (Teesta River) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तीस्ता नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नबुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है और कैसे आया इस प्रकार का आकार रखने का विचार ?
MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-11MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-10MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-9
MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-8अन्योन्यता या परस्परता, जिसे अंग्रेजी में रेसिप्रोसिटी (Reciprocity) कहते हैं, को समझिए आसान भाषा में…..गौतम अदाणी ने इजरायल के जिस हाइफा पोर्ट के टेंडर को हासिल किया है, उसका हाइफा युद्ध से है संबंध, जिसमें हजारों भारतीय सैनिक हुए थे शहीद
इस रास्ते रूस से भारत मात्र आधे समय में पहुंचेगा सामान | पहले लगता था 41 दिन का समयगोल्डन बिलियन थ्योरी | क्या है गोल्डन बिलियन थ्योरी ? जानिए सबकुछ………एक सर्जन डॉक्टर से अल-जवाहिरी कैसे बना आतंकी संगठन अल कायदा का मुख्य लीडर ? जानिए विस्तार से……..

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय