लाल सागर (Red Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाल सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

लाल सागर (Lal Sagar) के बारे में....

आज के इस लेख में हम लाल सागर (Lal Sagar) और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

चर्चा में क्यों ?

पिछले कुछ दिनों में यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से गुजर रहे वाणिज्यिक जहाजों पर कई बार हमले किए। जवाबी कार्यवाही के तौर पर US और UK ने भी इस क्षेत्र में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए।

लाल सागर (Lal Sagar)

दरअसल, एशिया और अफ्रीका के बीच स्थित लाल सागर दुनिया में सबसे अधिक यात्रा वाले जलमार्गों में से एक है। इसके उत्तरी हिस्से से कर्क रेखा गुजरती है। उत्तर में स्वेज नहर के जरिए यह भूमध्य सागर और फिर अटलांटिक महासागर से जुड़ता है। जबकि दक्षिण में बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के जरिए अदन की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर से जुड़ता है। उत्तरी छोर पर इसकी दो शाखाएं निकलती हैं। पश्चिमी शाखा को स्वेज की खाड़ी और पूर्वी शाखा को अकाबा की खाड़ी कहते हैं।

इसकी सीमा पूर्व में अरब प्रायद्वीप पर सऊदी अरब और यमन से लगती है। जबकि पश्चिम में मिस्र, सूडान, इरिट्रिया और जिबूती से लगती है। अकाबा की खाड़ी के जरिए यह उत्तर में इजराइल और जॉर्डन से भी जुड़ा है। इसके उत्तर में मिस्र का सिनाई प्रायद्वीप स्थित है, जो एक स्थल संधि का उदाहरण है। भू-विज्ञान के अनुसार लाल सागर, अफ्रीका की महान भ्रंश घाटी (Rift Valley) पर स्थित है, जो मोजांबिक से प्रारंभ होकर लेबनान तक जाती है। लाल सागर में फरसान और दहलाक द्वीप भी स्थित है, जिनमें तेल गैस का भंडार है।

निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए ?

1. जॉर्डन

2. इजराइल

3. इथियोपिया

4. सूडान

किन देशों की तटीय सीमा लाल सागर से लगती है/हैं?

a. केवल 1 और 2

b. केवल 1, 2 और 4

c. केवल 2, 3 और 4

d. 1, 2, 3, 4 सभी

उत्तर: b. केवल 1, 2 और 4

लाल सागर की स्थिति और विस्तार के मद्देनजर ऐसी ही अन्य कई महत्वपूर्ण प्रश्न बनाए सकते हैं।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: लाल सागर कहां स्थित है?

उत्तर: अरब प्रायद्वीप (एशिया) और अफ्रीका महाद्वीप के बीच (एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के बीच) स्थित है।

प्रश्न: लाल सागर को हिंद महासागर से कौन सी जलसंधि जोड़ती है?

उत्तर: बाब अल-मंदेब जलसंधि।

प्रश्न: लाल सागर में कौन सी नदी गिरती है?

उत्तर: लाल सागर में कोई भी महत्वपूर्ण नदी नहीं गिरती है।

प्रश्न: विश्व का सबसे खारा सागर कौन सा है?

उत्तर: मृत सागर।

प्रश्न: लाल सागर से कितने देशों की सीमा लगती है?

उत्तर: 8 (जिबूती, इरिट्रिया, सूडान, मिस्र, इजराइल, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन)

प्रश्न: लाल सागर लाल क्यों दिखाई देता है?

उत्तर: ट्राइकोडेस्मियम इरिथ्रियम (Trichodesmium erythraeum) नामक लाल रंग के शैवाल की उपस्थिति के कारण।

प्रश्न: लाल सागर को भूमध्य सागर से कौन सी जलसंधि जोड़ती है?

उत्तर: स्वेज जलसंधि (स्वेज नहर)

प्रश्न: विश्व की सबसे छोटी जलसंधि कौन सी है?

उत्तर: बेरिंग जलसंधि (अलास्का और रूस के बीच स्थित है)

प्रश्न: कितने अफ्रीकी देशों की सीमा लाल सागर से लगती है?

उत्तर: 4 (जिबूती, इरिट्रिया, सूडान, मिस्र)

प्रश्न: कितने एशियाई देशों की सीमा लाल सागर से लगती है?

उत्तर: 4 (इजराइल, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन )

प्रश्न: लाल सागर किन दो महाद्वीपों के बीच स्थित है?

उत्तर: एशिया और अफ्रीका महाद्वीप।

प्रश्न: लाल सागर से कौन-कौन से देशों की सीमा लगती है?

उत्तर: 8 (जिबूती, इरिट्रिया, सूडान, मिस्र, इजराइल, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन)

यह भी पढ़े:

यूराल नदी (Ural River)| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूराल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नस्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian countries) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कैंडिनेविया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
अटल बिहारी वाजपेयी जी के महान व्यक्तित्व के कुछ रोचक किस्सेआइसलैंड (Iceland) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आइसलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सूडान (Sudan) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सूडान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्ननील नदी (Nile River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नील नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
कोको या कोको पाउडर क्या है? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी सरल शब्दों मेंबुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है और कैसे आया इस प्रकार का आकार रखने का विचार ?
पान खाने से होने वाले अचूक फायदे और कुछ नुकसान | Sure benefits and some disadvantages of eating betel leavesबेहद दिलचस्प जानकारी : ट्रेन के डिब्बे में अंकित 5 अंकों वाले कोड का मतलब
हमें सपने क्यों दिखाई देते हैं? कब, कैसे और किस प्रकार के आते हैं? वैज्ञानिक कारण और अलग-अलग मान्यताएं और धारणाएँबाएं हाथ से क्यों लिखते हैं कुछ लोग? वैज्ञानिक सोच और अलग-अलग मान्यताएं | Why Some People Write With Left Hand?
क्या है डंकी रुट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुँच रहे अमेरिका और यूरोप | क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक रुट ?सभी पक्षियों में कौवा ही एक मात्र ऐसा पक्षी क्यों है, जो केवल एक आंख से ही देख पाता है? जानें कारण

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय