मलय प्रायद्वीप (Malay Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मलय प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

मलय प्रायद्वीप (Malay Peninsula) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां........

आज के इस लेख में हम मलय प्रायद्वीप (Malay Peninsula) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

मलय प्रायद्वीप (Malay Peninsula)

एशिया के नक्शे को ध्यान से देखेंगे, तो इसके दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक लंबा सा प्रायद्वीप दिखाई देगा। दरअसल, इस प्रायद्वीप को मलय प्रायद्वीप कहते हैं। एशियाई महाद्वीप की मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम बिंदु इसी प्रायद्वीप पर है। भौगोलिक रूप से यह प्रायद्वीप भूमध्य रेखा के ठीक उत्तर में स्थित है। इसकी लंबाई लगभग 1127 किलोमीटर, जबकि अधिकतम चौड़ाई महज 322 किलोमीटर है।

राजनीतिक रूप से इस प्रायद्वीप पर म्यांमार का सुदूर दक्षिण-पूर्वी भाग, थाईलैंड का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रायद्वीपीय मलेशिया और सिंगापुर स्थित हैं। जबकि प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम में हिंद महासागर का अंडमान सागर, दक्षिण-पश्चिम में मलक्का स्ट्रेट, दक्षिण में सिंगापुर स्ट्रेट, दक्षिण-पूर्व में दक्षिण चीन सागर और उत्तर-पूर्व में थाईलैंड की खाड़ी स्थित है। माउंट तहान इस प्रायद्वीप पर स्थित सबसे उच्चतम बिंदु है, जो सेंट्रल कॉर्डिलेरा पर स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 2187 मीटर है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: मलय प्रायद्वीप में कितने देश हैं?

उत्तर: 4 (म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर)

प्रश्न: मलय प्रायद्वीप कहां है?

उत्तर: दक्षिण-पूर्व एशिया में।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन सा है?

उत्तर: अरब प्रायद्वीप।

प्रश्न: एशिया महाद्वीप की मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम बिंदु किस प्रायद्वीप पर है?

उत्तर: मलय प्रायद्वीप पर।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: ग्रीनलैंड।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: एशिया।

प्रश्न: मलय प्रायद्वीप की सीमा?

उत्तर: प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम में हिंद महासागर का अंडमान सागर, दक्षिण-पश्चिम में मलक्का स्ट्रेट, दक्षिण में सिंगापुर स्ट्रेट, दक्षिण-पूर्व में दक्षिण चीन सागर और उत्तर-पूर्व में थाईलैंड की खाड़ी स्थित हैं।

प्रश्न: मलय प्रायद्वीप का सबसे उच्चतम बिंदु कौन-सा है?

उत्तर: माउंट तहान इस प्रायद्वीप पर स्थित सबसे उच्चतम बिंदु है, जो सेंट्रल कॉर्डिलेरा पर स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 2187 मीटर है।

प्रश्न: मलक्का स्ट्रेट किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: एशिया महाद्वीप।

प्रश्न: क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: रूस।

प्रश्न: एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं?

उत्तर: 48

यह भी पढ़े:

जोस बटलर : अगर क्रिकेटर नहीं होता तो कर रहा होता ये अपना पसंदीदा कामस्कैंडिनेवियाई देश (Scandinavian countries) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कैंडिनेविया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
कृष्णा नदी (Krishna River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कृष्णा नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्ननील नदी (Nile River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नील नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
आइसलैंड (Iceland) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आइसलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नलाल सागर (Red Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाल सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सूडान (Sudan) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सूडान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकोको या कोको पाउडर क्या है? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी सरल शब्दों में
Donkey Route : क्या है डंकी रुट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुँच रहे अमेरिका और यूरोप | क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक रुट ?सभी पक्षियों में कौवा ही एक मात्र ऐसा पक्षी क्यों है, जो केवल एक आंख से ही देख पाता है? जानें कारण
फलों पर लगे स्टीकर पर अंकित कोड के आधार पर फल की क्वालिटी कैसे चेक करें ??बुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है और कैसे आया इस प्रकार का आकार रखने का विचार ?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय