सोमालिया (Somalia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सोमालिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

सोमालिया (Somalia) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न........

आज के इस लेख में हम अफ्रीकी देश सोमालिया (Somalia) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

सोमालिया (Somalia)

सोमालिया पूर्वी अफ्रीका में हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसका आधिकारिक नाम सोमालिया संघीय गणराज्य है। इसकी राजधानी मोगादिशु है, जिसे राजनीतिक तथा आर्थिक शक्ति के केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस देश की सीमा पश्चिम में इथियोपिया, उत्तर-पश्चिम में जिबूती व अदन की खाड़ी, पूर्व में हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम में केन्या से लगती है। अफ्रीका की मुख्य भूमि पर सोमालिया की तट रेखा सबसे लंबी है। इसकी लंबाई करीब 3300 किलोमीटर है। यह मुख्यतः मैदानी, पठार और हाइलैंड्स भू-भाग से मिलकर बना है।

सोमालिया की जलवायु गर्म, शुष्क और अर्द्ध शुष्क प्रकार की है। इसने 2022 में लगातार पांचवें साल असफल बरसात का सामना किया है। इससे यहां सूखे की स्थिति पैदा हो गई। इस देश के लगभग 85% निवासियों में सोमालीस जाति के लोग हैं, जो ऐतिहासिक रूप से देश के उत्तरी भाग में निवास करते हैं। वहीं, अल्पसंख्यक जाति के लोग मुख्य रूप से देश के दक्षिणी क्षेत्रों में रहते हैं। देश की आधिकारिक भाषा सोमाली और अरबी है। देश में ज्यादातर लोग सुन्नी मुस्लिम हैं।

प्राचीन काल में सोमालिया संपूर्ण विश्व के साथ व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र था। आज के दौर में सोमालिया गरीबी, अकाल और कभी ना खत्म होने वाले गृह युद्ध के साथ-साथ व्यापारिक जहाजों के समुद्री लुटेरो के लिए प्रसिद्ध है।

साल 2023 के प्रीलिम्स में यूपीएससी ने सोमालिया पर प्रश्न पूछा:

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा देश, दशकों से ग्रहकलह और खाद्य संकट से त्रस्त रहा है तथा हाल के पिछले दिनों में अति गंभीर दुर्भिक्ष के लिए समाचारों में था?

(A) अंगोला

(B) कोस्टा रिका

(C) इक्वाडोर

(D) सोमालिया

उत्तर: (D)

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित सबसे बड़ा देश कौन सा है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: सोमालिया कहां स्थित है?

उत्तर: सोमालिया पूर्वी अफ्रीका में हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसका आधिकारिक नाम सोमालिया संघीय गणराज्य है।

प्रश्न: सोमालिया की सीमा?

उत्तर: इस देश की सीमा पश्चिम में इथियोपिया, उत्तर-पश्चिम में जिबूती व अदन की खाड़ी, पूर्व में हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम में केन्या से लगती है।

प्रश्न: अफ्रीका की मुख्य भूमि पर किस देश की तट रेखा सबसे लंबी है?

उत्तर: अफ्रीका की मुख्य भूमि पर सोमालिया की तट रेखा सबसे लंबी है। इसकी लंबाई करीब 3300 किलोमीटर है।

प्रश्न: सोमालिया की जलवायु कैसी है?

उत्तर: सोमालिया की जलवायु गर्म, शुष्क और अर्द्ध शुष्क प्रकार की है।

प्रश्न: सोमालिया में मुख्य रूप से किस धर्म के लोग रहते हैं?

उत्तर: इस देश के लगभग 85% निवासियों में सोमालीस जाति के लोग हैं, जो ऐतिहासिक रूप से देश के उत्तरी भाग में निवास करते हैं। वहीं, अल्पसंख्यक जाति के लोग मुख्य रूप से देश के दक्षिणी क्षेत्रों में रहते हैं। देश में ज्यादातर लोग सुन्नी मुस्लिम हैं।

प्रश्न: सोमालिया किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: सोमालिया गरीबी, अकाल और कभी ना खत्म होने वाले गृह युद्ध के साथ-साथ व्यापारिक जहाजों के समुद्री लुटेरो के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है?

उत्तर: इंडोनेशिया।

प्रश्न: हॉर्न ऑफ अफ्रीका में कितने देश आते हैं?

उत्तर: 4 (इरिट्रिया, इथियोपिया, जिबूती और सोमालिया)

प्रश्न: सोमालिया की सीमा किस महासागर से लगती है?

उत्तर: हिंद महासागर।

प्रश्न: हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: इथियोपिया।

यह भी पढ़े:

भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहा जाता था ? जानें सोने की चिड़िया कहे जाने का कारणचौरी चौरा कांड – 05 फरवरी 1922 | असहयोग आंदोलन और चौरी चौरा कांड का संबंध रुपया – भारतीय रुपया | रुपया शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
भारत का मध्य काल और आधुनिक कालपुनर्जागरण काल (RENAISSANCE) | पुनर्जागरण के प्रमुख लीडरकोलकाता की जगह नई दिल्ली को भारत की राजधानी कब और क्यों बनाया गया (Delhi Bharat ki Rajdhani kab Bani)?
वान झील (Lake Van) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वान झील से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नमानव ने सबसे पहले कुत्ते को ही पालतू जानवर क्यों बनाया ?जापान (Japan) – East Asia | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जापान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नइतिहास (History) | इतिहास की मूल अवधारणाकुमा-मैनिक डिप्रेशन (Kuma-Manych Depression) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुमा-मैनिक डिप्रेशन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) | सर्वाइकल कैंसर होने के कारण, लक्षण, बचाव, इलाज और वैक्सीनेशनलिपि का उद्विकास (Evolution of Script) | उद्विकास में सभ्यताओं का योगदानजम्मू और कश्मीर संकल्प दिवस यूके की संसद में आयोजित | मलाला यूसुफजई और समस्त भारत विरोधियों को याना मीर का कड़ा जवाब
एक सर्जन डॉक्टर से अल-जवाहिरी कैसे बना आतंकी संगठन अल कायदा का मुख्य लीडर ? जानिए विस्तार से……..कैलेंडर प्रणाली का उद्विकास (Evolution of the Calendar System) कैसे हुआ ?सिख समुदाय का काली बेईं नदी से है पुराना नाता, जिसकी सफाई का जिम्मा बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल ने अकेले ही उठा लिया था !!
जोस बटलर : अगर क्रिकेटर नहीं होता, तो कर रहा होता ये अपना पसंदीदा काम…..इतिहास के जनक | ऐतिहासिक लेखन का प्रारंभऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी !!!
अटल बिहारी वाजपेयी जी के महान व्यक्तित्व के कुछ रोचक किस्सेभारत का प्रागितिहास (Prehistory) और प्राचीन काल (Ancient History)महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है ?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय