जापान (Japan) – East Asia | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जापान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

जापान (Japan) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

आज के इस लेख में हम एशियाई मुख्य भूमि के पूर्व में स्थित द्वीपों को, जो मिलकर जापान (Japan) का गठन करते हैं और उनसे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

जापान (Japan) – East Asia

एशियाई मुख्य भूमि के पूर्व में आप जिन द्वीपों की लंबी श्रृंखला देखते हैं, वे सभी मिलकर जापान देश का गठन करते हैं। जापान के मुख्य द्वीपों में उत्तर से दक्षिण की ओर होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू ये चार द्वीप शामिल हैं। होंशू चारों में से सबसे बड़ा द्वीप है। इसे जापान की मुख्य भूमि भी कहा जाता है। जबकि माइनर द्वीपों में मुख्यतः क्यूशू के दक्षिण की ओर पूर्वी चीन सागर में रयूक्यू द्वीप समूह और होंशू के दक्षिण-पूर्व में मेंइजू, बोनिन और वोल्केनो द्वीप समूह शामिल हैं। ये सभी द्वीप उत्तर-पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित हैं।

जापान पश्चिम में जापान सागर से, उत्तर में ओखोटस्क सागर से, पूर्व में उत्तरी प्रशांत महासागर से, दक्षिण में ताइवान से तथा दक्षिण-पश्चिम में पूर्वी चीन सागर से घिरा है। इसके निकटतम पड़ोसी देश चीन, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और रूस हैं। जापानी लोग अपने देश को निहोन या निप्पोन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है।

जनसंख्या के मामले में जापान दुनिया में 11वां स्थान रखता है। जापान की राजधानी टोक्यो, होंशू द्वीप के पूर्वी किनारे पर स्थित है, जो कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है। देश के कुल क्षेत्र का तीन-चौथाई भू-भाग पहाड़ी है, जिस कारण इसकी अधिकांशतः जनसंख्या संकीर्ण तटीय मैदाने पर रहती है।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: जापान के मुख्य द्वीप कौन से हैं?

उत्तर: जापान के मुख्य द्वीपों में उत्तर से दक्षिण की ओर होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू ये चार द्वीप शामिल हैं।

प्रश्न: जापान का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: होंशू।

प्रश्न: जापान के द्वीप किस महासागर में स्थित हैं?

उत्तर: प्रशांत महासागर।

प्रश्न: जापान की राजधानी टोक्यो, किस जापानीय द्वीप पर स्थित है

उत्तर: जापान की राजधानी टोक्यो, होंशू द्वीप के पूर्वी किनारे पर स्थित है, जो कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है।

प्रश्न: जापान की सीमा?

उत्तर: जापान पश्चिम में जापान सागर से, उत्तर में ओखोटस्क सागर से, पूर्व में उत्तरी प्रशांत महासागर से, दक्षिण में ताइवान से तथा दक्षिण-पश्चिम में पूर्वी चीन सागर से घिरा है।

प्रश्न: कौन से दो देश जापान के सबसे नजदीक हैं?

उत्तर: रूस और दक्षिण कोरिया।

प्रश्न: छोटा नागपुर का पठार कहां है?

उत्तर: छोटा नागपुर के पठार का विस्तार भारत के पूर्वी हिस्से में है, इसलिए इसे पूर्वी पठार भी कहा जाता है। यह प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा है और इसका अधिकांश हिस्सा झारखंड में है। हालांकि, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी इसका विस्तार है। हजारीबाग पठार, कोडरमा पठार और रांची के पठार को संयुक्त रूप से छोटा नागपुर का पठार कहते हैं।

प्रश्न: जम्मू और कश्मीर संकल्प दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: 22 फरवरी, 1994 को भारतीय संसद के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पास हुए एक प्रस्ताव की याद में इस दिवस को मनाया जाता है। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है। इस कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी कब्जे में मौजूद मीरपुर-मुजफ्फराबाद और गिलगित बाल्टिस्तान को वापस हासिल करने के भारत के अधिकार पर जोर दिया जाता है।

प्रश्न: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है?

उत्तर: पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य असम राज्य के गुवाहाटी शहर के पूर्व में लगभग 45 किलोमीटर दूर मोरीगांव ज़िले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: ग्रीनलैंड।

यह भी पढ़े:

पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नजम्मू और कश्मीर संकल्प दिवस यूके की संसद में आयोजित | मलाला यूसुफजई और समस्त भारत विरोधियों को याना मीर का कड़ा जवाब
कुमा-मैनिक डिप्रेशन (Kuma-Manych Depression) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुमा-मैनिक डिप्रेशन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) | सर्वाइकल कैंसर होने के कारण, लक्षण, बचाव, इलाज और वैक्सीनेशन
सिनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सिनाई प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नयूरोप के प्रमुख द्वीप (Major European Islands) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूरोप के प्रमुख द्वीपों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
एक सर्जन डॉक्टर से अल-जवाहिरी कैसे बना आतंकी संगठन अल कायदा का मुख्य लीडर ? जानिए विस्तार से……..सिख समुदाय का काली बेईं नदी से है पुराना नाता, जिसकी सफाई का जिम्मा बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल ने अकेले ही उठा लिया था !!
जोस बटलर : अगर क्रिकेटर नहीं होता, तो कर रहा होता ये अपना पसंदीदा काम…..ऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी !!!
अटल बिहारी वाजपेयी जी के महान व्यक्तित्व के कुछ रोचक किस्सेमहात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है ?
उंगावा प्रायद्वीप (Ungava Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उंगावा प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नछोटा नागपुर का पठार (Chota Nagpur Plateau) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छोटा नागपुर के पठार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय