इजराइल (Israel) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इजराइल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

इजराइल (Israel)

आज के इस लेख में हम इजराइल (Israel) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

इजराइल (Israel)

इजराइल, मध्य-पूर्व में भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित एक देश है। इसकी सीमा उत्तर में लेबनान, उत्तर-पूर्व में सीरिया, पूर्व और दक्षिण-पूर्व में जॉर्डन और दक्षिण-पश्चिम में मिस्र से लगती है। वहीं इसके दक्षिण में अकाबा की खाड़ी और पश्चिम में भूमध्य सागर स्थित है। गांजा पट्टी और वेस्ट बैंक के जरिए इसकी सीमा फिलिस्तीन से भी लगती है। उत्तर से दक्षिण तक देश की पूर्वी सीमा ग्रेट रिफ्ट वैली के उत्तरी हिस्से के तहत आती है।

इजराइल में इस रिफ्ट वैली में डेड सी (मृत सागर), गैलिली सी और जॉर्डन नदी का बहाव क्षेत्र आता है। कार्मेल रेंज और गैलिली पहाड़ी यहां के प्रमुख पर्वत हैं। गैलिली पहाड़ी इजराइल का सबसे ऊंचा हिस्सा है, जबकि माउंट मेरोन इसकी सबसे ऊंची चोटी है। वहीं कार्मेल रेंज का विस्तार इजराइल से लेकर वेस्ट बैंक तक है। माउंट कार्मेल, कार्मेल रेंज की सबसे ऊंची चोटी है। नेगेव रेगिस्तान का विस्तार इजरायल के दक्षिण में है, जो अकाबा की खाड़ी तक फैला हुआ है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: इजराइल की सीमा किस सागर से लगती है?

उत्तर: भूमध्य सागर

प्रश्न: इजराइल की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 5 (लेबनान, सीरिया, जॉर्डन, मिस्र और फिलिस्तीन)

प्रश्न: इजराइल, भूमध्य सागर के किस छोर पर स्थित है?

उत्तर: पूर्वी छोर पर

प्रश्न: इजराइल का सबसे ऊंचा हिस्सा कौन सा है?

उत्तर: गैलिली पहाड़ी इजराइल का सबसे ऊंचा हिस्सा है, जबकि माउंट मेरोन इसकी सबसे ऊंची चोटी है।

प्रश्न: नेगेव रेगिस्तान कहां है?

उत्तर: इजराइल में

प्रश्न: इजराइल प्रमुख रूप से किसका देश है?

उत्तर: यहूदियों का

प्रश्न: यहूदियों, क्रिश्चियनों और मुसलमानों तीनों का एक साथ प्रमुख तीर्थ स्थल कहां पर है?

उत्तर: जेरूसलम/येरुसलम

प्रश्न: इजराइल की स्थापना कब हुई?

उत्तर: 1948

प्रश्न: इजराइल का सबसे प्रमुख समर्थक देश कौन सा है?

उत्तर: अमेरिका

प्रश्न: सीरिया के गोलन हाइट पर किसका कब्जा है?

उत्तर: इजराइल

प्रश्न: इजराइल के प्रमुख दुश्मन देश कौन से हैं?

उत्तर: फिलिस्तीन और ईरान

प्रश्न: विश्व का सर्वाधिक लवणता वाला सागर कौन सा है?

उत्तर: मृत सागर

प्रश्न: ऐसा कौन सा सागर है, जिसमें आदमी डूबता नहीं है?

उत्तर: मृत सागर

प्रश्न: भूमध्य सागर में कितने द्वीपीय देश हैं?

उत्तर: 2 (माल्टा और साइप्रस)

यह भी पढ़े:

क्रिसमस क्यों मनाया जाता है? क्रिसमस का इतिहास और उसका महत्वविभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारतीय राजव्यवस्था के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-8
ग्रीनलैंड (Greenland) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ग्रीनलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नअंडमान सागर (Andaman Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अंडमान सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सूरत डायमंड बोर्स (SDB – Surat Diamond Bourse) | सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्टफलों पर लगे स्टीकर पर अंकित कोड के आधार पर फल की क्वालिटी कैसे चेक करें ??
सभी पक्षियों में कौवा ही एक मात्र ऐसा पक्षी क्यों है, जो केवल एक आंख से ही देख पाता है? जानें कारणबाएं हाथ से क्यों लिखते हैं कुछ लोग? वैज्ञानिक सोच और अलग-अलग मान्यताएं | Why Some People Write With Left Hand?
हमें सपने क्यों दिखाई देते हैं? कब, कैसे और किस प्रकार के आते हैं? वैज्ञानिक कारण और अलग-अलग मान्यताएं और धारणाएँयक्षगान, मावठ या मावठा और एंडोसल्फान के बारें में जानें, जो कि हैं महत्वपूर्ण शब्दावलियाँ
अन्योन्यता या परस्परता, जिसे अंग्रेजी में रेसिप्रोसिटी (Reciprocity) कहते हैं, को समझिए आसान भाषा में….गोल्डन बिलियन थ्योरी | क्या है गोल्डन बिलियन थ्योरी ? जानिए सबकुछ………
भूमध्य सागर और भूमध्य सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नदिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व | Dihang Dibang Biosphere Reserve
कालाहारी मरुस्थल कहां है? कालाहारी मरुस्थल का भौगोलिक परिदृश्यकर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ? विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कर्क रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
कोच्चि जल मेट्रो परियोजना – Kochi Water Metro Project | देश की पहली वाटर मेट्रो ट्रेनक्या होता है लिथियम? लिथियम की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!!! ऐसे ही नहीं लिथियम को सफेद सोना कहा जाता है
मिसाइल किसे कहते हैं? मिसाइल के प्रकार | क्रूज व बैलिस्टिक मिसाइल के बारे में समझिए सरल शब्दों मेंभारतीय परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत | जानिए, विश्व के कितने देशों के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय